राजगढ़ में हाईवे पर एसिड अटैक, 6 लोग झुलसे: बाइक और कार के विवाद में पिता-पुत्र ने किया हमला

Rajgarh, MP

जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक मामूली सड़क हादसा गंभीर घटना में बदल गया। आगरा-मुंबई हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद में फूल सिंह यादव और उनके पुत्र अभिषेक यादव ने मौजूद लोगों पर एसिड फेंक दिया। इस हमले में छह लोग झुलस गए और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 घटना का क्रम:
जानकारी के अनुसार, फूल सिंह यादव अपनी बाइक से रॉन्ग साइड से आ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार से टकरा गए। बाइक सवार को हल्की चोटें आईं, और कार चालक ने इलाज और नुकसान भरपाई की पेशकश की। लेकिन जब कार की चाबी देने से इनकार किया गया, तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

स्थिति को संभालने के लिए सुआहेड़ी गांव से कमल सिंह, भंवरसिंह, गोपाल, अनिल और बने सिंह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान नीलेश शिवहरे भी आए और विवाद बढ़ा। आरोप है कि फूल सिंह और उनके बेटे अभिषेक ने अचानक एसिड निकालकर लोगों पर फेंक दिया।

घायलों की स्थिति:

  • गोपाल गुर्जर (22) – पीठ झुलसी

  • भंवर सिंह गुर्जर (32) – पीठ और गाल झुलसे

  • रामगोपाल गुर्जर (26) – हाथ और पैर झुलसे

  • राजू गुर्जर (30) – पीठ झुलसी

  • बने सिंह गुर्जर (35) – सीना और चेहरा झुलसे

  • कमल सिंह गुर्जर – हल्की जलन

घायलों को राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना की जानकारी मिलते ही कालीपीठ पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज की। फूल सिंह यादव, उनके पुत्र अभिषेक यादव और नीलेश शिवहरे के खिलाफ एसिड अटैक, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Sep 2025 By दैनिक जागरण

राजगढ़ में हाईवे पर एसिड अटैक, 6 लोग झुलसे: बाइक और कार के विवाद में पिता-पुत्र ने किया हमला

Rajgarh, MP

 घटना का क्रम:
जानकारी के अनुसार, फूल सिंह यादव अपनी बाइक से रॉन्ग साइड से आ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार से टकरा गए। बाइक सवार को हल्की चोटें आईं, और कार चालक ने इलाज और नुकसान भरपाई की पेशकश की। लेकिन जब कार की चाबी देने से इनकार किया गया, तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

स्थिति को संभालने के लिए सुआहेड़ी गांव से कमल सिंह, भंवरसिंह, गोपाल, अनिल और बने सिंह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान नीलेश शिवहरे भी आए और विवाद बढ़ा। आरोप है कि फूल सिंह और उनके बेटे अभिषेक ने अचानक एसिड निकालकर लोगों पर फेंक दिया।

घायलों की स्थिति:

  • गोपाल गुर्जर (22) – पीठ झुलसी

  • भंवर सिंह गुर्जर (32) – पीठ और गाल झुलसे

  • रामगोपाल गुर्जर (26) – हाथ और पैर झुलसे

  • राजू गुर्जर (30) – पीठ झुलसी

  • बने सिंह गुर्जर (35) – सीना और चेहरा झुलसे

  • कमल सिंह गुर्जर – हल्की जलन

घायलों को राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना की जानकारी मिलते ही कालीपीठ पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज की। फूल सिंह यादव, उनके पुत्र अभिषेक यादव और नीलेश शिवहरे के खिलाफ एसिड अटैक, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/acid-attack-on-highway-in-rajgarh-6-people-attacked-in/article-32964

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.