भोपाल में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक: सब्जी खरीदने निकली महिला पर लिव-इन पार्टनर ने फेंका तेजाब

Bhopal,M.P

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपलानी इलाके में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक की वारदात हुई है।

 घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, जब 24 वर्षीय युवती सब्जी खरीदने बाजार जा रही थी। तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता भेल के सरकारी क्वार्टर में रहती है और केयरटेकर के रूप में काम करती है। कुछ समय पहले उसने अपने लिव-इन पार्टनर आकाश गांगल के खिलाफ मिसरोद थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

काले रंग की स्कूटी से आया आरोपी, बोतल में रखा था एसिड

गुरुवार रात करीब आठ बजे युवती जब गणेश मंदिर के पास से गुजर रही थी, तभी आकाश अपने साथी के साथ काले रंग की स्कूटी पर वहां पहुंचा। आरोप है कि आकाश ने कांच की बोतल में रखा एसिड युवती पर फेंका और फरार हो गया। स्कूटी उसके साथी चला रहा था, जबकि आकाश पीछे बैठा था।

मोटे कपड़ों ने बचाई जान

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवती को अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती ने मोटे कपड़े पहने हुए थे, जिससे एसिड का असर सीमित रहा और केवल कपड़े जले। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सीसीटीवी से सुराग तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। देर रात आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन दोनों फरार मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/acid-attack-on-rape-victim-in-bhopal-live-in-partner-threw/article-35864

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.