कोदो बाजरा में मिले एसिड ने ली जान, फोरेंसिक जांच ने बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का खोला राज

Umaria, MP

फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के अनुसार कोदो बाजरा में साइक्लोपियाजोनिक नामक एसिड पाया गया है, जिसको खाने से हाथियों की मौत हुई है.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पिछले हफ्ते 3 दिन में 10 हाथियों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ 3 दिन में ही एक-एक करके 10 हाथियों की मौत हो गई. हाथियों ने ऐसा क्या खाया जिसकी वजह से उनकी मौत हुई. हालांकि इसे लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे और कोदो की फसल को लेकर शंका जाहिर की जा रही थी. इसी फसल को खाने की वजह से हाथियों की मौत हुई है. अब हाथियों की मौत के बाद फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है.

फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में मौत की वजह

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 दिन में 10 हाथियों की मौत की वजह अब सामने आ गई है. फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के अनुसार कोदो बाजरा में साइक्लोपियाजोनिक नामक एसिड पाया गया है जिसको खाने से ही हाथियों की मौत हुई है.

APCCF वन्य प्राणी एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि "मंगलवार को मृत हाथियों के बिसरा सैंपल की विषाक्तता रिपोर्ट केंद्र सरकार के आईवीआरआई इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली उत्तर प्रदेश के टॉक्सिकोलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार हाथियों में साइक्लोपियाजोनिक एसिड पाया जाना बताया गया है. रिपोर्ट में यह भी पता चलता है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो, पौधे, अनाज खाए हैं. नमूने में पाए गए साइक्लोपियाजोनिक एसिड की विषाक्तता की वास्तविक गणना और भी आगे अभी की जा रही है. आईवीआरआई ने अपनी रिपोर्ट में आसपास के क्षेत्र में ध्यान करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. जिसमें ग्रामीणों में जागरूकता और खराब फसल में मवेशियों को ना चराने जैसे बिंदु दिए गए हैं, जिसे प्रबंधन पालन करा रहा है.

3 दिन में हुई थी 10 हाथियों की मौत

बता दें कि 29 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को 3 दिन में ही 10 हाथियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद से पूरा देश हिल गया और हड़कंप मच गया था कि आखिर हाथियों की मौत कैसे हुई. इसे लेकर केंद्र से लेकर राज्य तक की कई जांच कमेटी बांधवगढ़ पहुंची थी और लगातार जांच की जा रही थी और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि आखिर हाथियों की मौत कैसे हुई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कोदो बाजरा में मिले एसिड ने ली जान, फोरेंसिक जांच ने बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का खोला राज

Umaria, MP

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पिछले हफ्ते 3 दिन में 10 हाथियों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ 3 दिन में ही एक-एक करके 10 हाथियों की मौत हो गई. हाथियों ने ऐसा क्या खाया जिसकी वजह से उनकी मौत हुई. हालांकि इसे लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे और कोदो की फसल को लेकर शंका जाहिर की जा रही थी. इसी फसल को खाने की वजह से हाथियों की मौत हुई है. अब हाथियों की मौत के बाद फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है.

फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में मौत की वजह

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 दिन में 10 हाथियों की मौत की वजह अब सामने आ गई है. फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के अनुसार कोदो बाजरा में साइक्लोपियाजोनिक नामक एसिड पाया गया है जिसको खाने से ही हाथियों की मौत हुई है.

APCCF वन्य प्राणी एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि "मंगलवार को मृत हाथियों के बिसरा सैंपल की विषाक्तता रिपोर्ट केंद्र सरकार के आईवीआरआई इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली उत्तर प्रदेश के टॉक्सिकोलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार हाथियों में साइक्लोपियाजोनिक एसिड पाया जाना बताया गया है. रिपोर्ट में यह भी पता चलता है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो, पौधे, अनाज खाए हैं. नमूने में पाए गए साइक्लोपियाजोनिक एसिड की विषाक्तता की वास्तविक गणना और भी आगे अभी की जा रही है. आईवीआरआई ने अपनी रिपोर्ट में आसपास के क्षेत्र में ध्यान करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. जिसमें ग्रामीणों में जागरूकता और खराब फसल में मवेशियों को ना चराने जैसे बिंदु दिए गए हैं, जिसे प्रबंधन पालन करा रहा है.

3 दिन में हुई थी 10 हाथियों की मौत

बता दें कि 29 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को 3 दिन में ही 10 हाथियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद से पूरा देश हिल गया और हड़कंप मच गया था कि आखिर हाथियों की मौत कैसे हुई. इसे लेकर केंद्र से लेकर राज्य तक की कई जांच कमेटी बांधवगढ़ पहुंची थी और लगातार जांच की जा रही थी और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि आखिर हाथियों की मौत कैसे हुई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/acid-found-in-kodo-millet-took-the-life-forensic-investigation/article-2857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.