- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर अस्पताल हादसे पर कार्रवाई: सेप्टिक टैंक में दो भाइयों की मौत के बाद सफाई और सुरक्षा कंपनियों
जबलपुर अस्पताल हादसे पर कार्रवाई: सेप्टिक टैंक में दो भाइयों की मौत के बाद सफाई और सुरक्षा कंपनियों पर जुर्माना, ठेकेदार को हटाया गया
Jabalpur, MP
शहर के सरकारी अस्पताल में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत के चार दिन बाद प्रशासन ने जिम्मेदार ठेकेदार कंपनियों पर कार्रवाई की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय मिश्रा ने सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर दो निजी कंपनियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
हादसे के तुरंत बाद ही सीएमएचओ ने संबंधित ठेकेदार को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। अब जांच में यह पाया गया कि टैंक का ढक्कन खुला छोड़ा गया था, जिससे यह दुखद घटना हुई।
कैसे हुआ हादसा
रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे त्रिमूर्ति नगर निवासी विनायक विश्वकर्मा (10) और कान्हा विश्वकर्मा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद मनमोहन नगर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में जा गिरी। बच्चे बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंचे, लेकिन झाड़ियों के बीच खुले टैंक को नहीं देख पाए और उसमें गिर गए।
कुछ देर बाद जब बच्चे नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। सर्चिंग के दौरान पहले चप्पल मिली, फिर दमकल कर्मियों ने दोनों के शव टैंक से बरामद किए।
दो कंपनियों पर जुर्माना, डॉक्टर को नोटिस
डॉ. मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर की मेसर्स प्रकाश सिक्योरिटी सर्विस एंड वर्कर और इंदौर की मेसर्स स्काई ब्लू सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पर क्रमशः सफाई और सुरक्षा में लापरवाही के लिए जुर्माना लगाया गया है। दोनों कंपनियों को चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में यदि ऐसी घटना दोहराई गई, तो उनके अनुबंध रद्द कर दिए जाएंगे।
अस्पताल के प्रभारी डॉ. अंशुल शुक्ला को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दी सहायता राशि
हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। साथ ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय को जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए