- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई
गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई
Mandsor, MP
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिंडा गांव में एक व्यक्ति द्वारा गोवंश के साथ कथित कुकृत्य का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना दलोदा में शिकायत दर्ज करवाई।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है।
ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, पुलिस की कार्रवाई की सराहना
घटना के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आरोपी का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला, जिससे गांव में इस तरह के कृत्यों के खिलाफ कड़ा संदेश जाए। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समरथ सीनम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की प्रशंसा की।
कानून के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, आईपीसी की संबंधित धाराएं, और आईटी एक्ट के तहत भी जांच की जा रही है, क्योंकि वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए