उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में मध्यप्रदेश के 12 उद्यमों की सक्रिय भागीदारी

भोपाल (म.प्र.)

On

फैब्रिक्स, पर्ल, बांस उत्पाद और मसाले सहित विभिन्न उद्योगों के स्टॉलों ने आकर्षित किया व्यापारिक प्रतिनिधियों का ध्यान

लखनऊ में गुरुवार को आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (UPI TEX) में मध्यप्रदेश की 12 चयनित एमएसएमई इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। एमएसएमई विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनियों में मध्यप्रदेश के उद्यमियों ने फैब्रिक्स, पर्ल (मोती) निर्माण, पैकेजिंग, बांस आधारित उत्पाद और मसाला उद्योग सहित कई क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित किए।

व्यापारिक प्रतिनिधियों और आगंतुकों ने मध्यप्रदेश के स्टॉलों की विविधता और गुणवत्ता की सराहना की। इनमें दो महिला उद्यमियों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जो महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रेरक साबित हुई।

एमएसएमई विभाग, मध्यप्रदेश ने इस एक्सपो में भाग लेने वाली सभी इकाइयों के लिए स्टॉल स्थापना, आवश्यक व्यवस्थाएँ और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित किया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में भागीदारी से छोटे, लघु और मध्यम उद्यमों को नए बाजारों तक पहुंचने, व्यापारिक नेटवर्क बनाने और निर्यात के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलती है।

इस एक्सपो में प्रदेश के उत्पादों की विविधता ने निवेशकों और व्यापार प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। विभाग ने बताया कि भविष्य में भी एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के आयोजनों में मध्यप्रदेश के उद्योगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के व्यवसायिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ एमएसएमई इकाइयों की पहचान बढ़ाने और उनके उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/active-participation-of-12-enterprises-of-madhya-pradesh-in-uttar/article-44728

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.