अभिनेता दर्शन कुमार पहुंचे महाकाल की शरण, भस्म आरती देखकर बोले- मैंने अपने आप को खो दिया

Ujjain, MP

आश्रम 3 की सफलता के लिए आज अभिनेता दर्शन कुमार भस्म आरती में पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती को देखा और उसके बाद भस्म आरती के हर पल को एक मैजिकल मूवमेंट बताया।

आश्रम-3 की सफलता के लिए अभिनेता दर्शन कुमार बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती को देखा। उन्होंने भस्म आरती के हर पल को एक मैजिकल मूवमेंट बताया। भस्म आरती के बाद आपने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और जय श्री महाकाल का उद्घोष करते भी नजर आए।

ओटीटी की फेमस वेब सीरीज आश्रम का जल्द ही नया सीजन आने वाला है। इससे पहले आश्रम-3 का टीजर रिलीज होने के दूसरे दिन अभिनेता दर्शन कुमार ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सुबह वे भस्म आरती में शामिल हुए। दर्शन कुमार ने नंदी हाल में करीब दो घंटे बैठकर भगवान महाकाल की आरती की। वे यहां आश्रम 3 की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना करने पहुंचे। पूजन पं अर्पित पुजारी ने सम्पन्न करवाया।

कौन है दर्शन कुमार, किन फिल्मों मे कर चुके हैं काम
दर्शन गंडास कुमार एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देते हैं। उन्होंने मुख्य भूमिका के रूप में प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरी कॉम (2014) फिल्म से अपनी शुरुआत की। वह 2003 में सलमान खान अभिनीत फिल्म तेरे नाम में राधे के दोस्तों में से एक के रूप में दिखाई दिए। दर्शन कुमार कश्मीर फाइल्स, एनएच-10 जैसी फिल्मों और देवों के देव महादेव सहित कई ओटीटी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भस्म आरती मे रोंगटे खड़े हो गए, झूम उठा हर भक्त
भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता दर्शन कुमार ने आरती के अनुभव के बारे में मीडिया को बताया कि भस्म आरती में मुझे कैसा लगा यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैजिकल मूवमेंट में मैंने अपने आपको खो दिया। इस दौरान यहां जो वातावरण भस्म आरती के दौरान था वैसा मैंने कभी नहीं देखा। शिव भगवान की आरती से रोंगटे खड़े हुए हर भक्त झूम रहा था। सब श्रद्धालु जोश से ताली बजा रहे थे। भगवान शिव की माया अद्भुत है। उनकी एनर्जी पॉजिटिव है। आज उन्होंने मुझे यहां बुला लिया मैं उनका जितना धन्यवाद दूं, उतना कम है। आज मैं जो भी हूं भगवान शिव की कृपा से हूं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अभिनेता दर्शन कुमार पहुंचे महाकाल की शरण, भस्म आरती देखकर बोले- मैंने अपने आप को खो दिया

Ujjain, MP

आश्रम-3 की सफलता के लिए अभिनेता दर्शन कुमार बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती को देखा। उन्होंने भस्म आरती के हर पल को एक मैजिकल मूवमेंट बताया। भस्म आरती के बाद आपने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और जय श्री महाकाल का उद्घोष करते भी नजर आए।

ओटीटी की फेमस वेब सीरीज आश्रम का जल्द ही नया सीजन आने वाला है। इससे पहले आश्रम-3 का टीजर रिलीज होने के दूसरे दिन अभिनेता दर्शन कुमार ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सुबह वे भस्म आरती में शामिल हुए। दर्शन कुमार ने नंदी हाल में करीब दो घंटे बैठकर भगवान महाकाल की आरती की। वे यहां आश्रम 3 की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना करने पहुंचे। पूजन पं अर्पित पुजारी ने सम्पन्न करवाया।

कौन है दर्शन कुमार, किन फिल्मों मे कर चुके हैं काम
दर्शन गंडास कुमार एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देते हैं। उन्होंने मुख्य भूमिका के रूप में प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरी कॉम (2014) फिल्म से अपनी शुरुआत की। वह 2003 में सलमान खान अभिनीत फिल्म तेरे नाम में राधे के दोस्तों में से एक के रूप में दिखाई दिए। दर्शन कुमार कश्मीर फाइल्स, एनएच-10 जैसी फिल्मों और देवों के देव महादेव सहित कई ओटीटी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भस्म आरती मे रोंगटे खड़े हो गए, झूम उठा हर भक्त
भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता दर्शन कुमार ने आरती के अनुभव के बारे में मीडिया को बताया कि भस्म आरती में मुझे कैसा लगा यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैजिकल मूवमेंट में मैंने अपने आपको खो दिया। इस दौरान यहां जो वातावरण भस्म आरती के दौरान था वैसा मैंने कभी नहीं देखा। शिव भगवान की आरती से रोंगटे खड़े हुए हर भक्त झूम रहा था। सब श्रद्धालु जोश से ताली बजा रहे थे। भगवान शिव की माया अद्भुत है। उनकी एनर्जी पॉजिटिव है। आज उन्होंने मुझे यहां बुला लिया मैं उनका जितना धन्यवाद दूं, उतना कम है। आज मैं जो भी हूं भगवान शिव की कृपा से हूं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/actor-darshan-kumar-reached-mahakals-shelter-bhasma-aarti-and-said/article-11105

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.