ऑनलाइन गेम की लत ने बना दिया चोर, छिंदवाड़ा में सेल्समैन ने शोरूम से चुराए 7 लाख के जेवर

Chidwada, MP

छिंदवाड़ा पुलिस के मुताबिक युवक को डेढ़ महीने से ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी थी. जब उसे छोटा-मोटा फायदा हुआ तो उसने ज्यादा कमाई के चक्कर में शोरूम से ज्वेलरी चुराना शुरू कर दिया.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाले एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की लत इस कदर लगी कि उसने शोरूम से सात लाख के जेवर चुरा लिए. इसके बाद उसे गिरवी रखकर उससे ऑनलाइन गेम खेला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले भी शोरूम से जेवर चुराए थे.

आरोपी सेल्समैन प्रदीप डोंगरे 26 सितंबर की देर रात तक कामठी वाले गोल्ड शोरूम से घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने जब शोरूम संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि आज सेल्समैन प्रदीप डोंगरे शोरूम नहीं आया था. इसके बाद जब पुलिस ने और छानबीन करते हुए प्रदीप डोंगरे के जिम्मे रहने वाली ज्वेलरी की काउंटिंग करवाई तो इसमें सोने के कड़े, सिक्के, पेंडेंट कम पाए गए.

इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाशी और 30 सितंबर को भारता देव पार्क से उसे पकड़ा. आरोपी ने युवक ने पूछताछ में कुबूल किया कि ऑनलाइन गेम की वजह से उसने शोरूम से जेवर चुराए और निजी लोन कंपनी में गिरवी रखकर गेम खेला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले डेढ़ महीने से ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी थी. लत लगने के कुछ दिन बाद जब उसे छोटा-मोटा फायदा हुआ, तो उसने ज्यादा कमाई के चक्कर में शोरूम से ज्वेलरी चुराई और उसे गिरवी रखकर पैसे उठाए. इसके बाद फिर फायदा होने पर गिरवी रखी ज्वेलरी छुड़वा भी ली, लेकिन इसके बाद फिर वह ऑनलाइन गेम की लत में पैसे गंवाने लगा, तब वह शोरूम से चोरी करके ज्वेलरी गिरवी रखने लगा. 

पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष खत्री ने बताया, आरोपी के पास से पांच सोने के कड़े, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने का सिक्का जब्त किया गया.mobile-game_1654756799 (1)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2024 By दैनिक जागरण

ऑनलाइन गेम की लत ने बना दिया चोर, छिंदवाड़ा में सेल्समैन ने शोरूम से चुराए 7 लाख के जेवर

Chidwada, MP

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाले एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की लत इस कदर लगी कि उसने शोरूम से सात लाख के जेवर चुरा लिए. इसके बाद उसे गिरवी रखकर उससे ऑनलाइन गेम खेला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले भी शोरूम से जेवर चुराए थे.

आरोपी सेल्समैन प्रदीप डोंगरे 26 सितंबर की देर रात तक कामठी वाले गोल्ड शोरूम से घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने जब शोरूम संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि आज सेल्समैन प्रदीप डोंगरे शोरूम नहीं आया था. इसके बाद जब पुलिस ने और छानबीन करते हुए प्रदीप डोंगरे के जिम्मे रहने वाली ज्वेलरी की काउंटिंग करवाई तो इसमें सोने के कड़े, सिक्के, पेंडेंट कम पाए गए.

इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाशी और 30 सितंबर को भारता देव पार्क से उसे पकड़ा. आरोपी ने युवक ने पूछताछ में कुबूल किया कि ऑनलाइन गेम की वजह से उसने शोरूम से जेवर चुराए और निजी लोन कंपनी में गिरवी रखकर गेम खेला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले डेढ़ महीने से ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी थी. लत लगने के कुछ दिन बाद जब उसे छोटा-मोटा फायदा हुआ, तो उसने ज्यादा कमाई के चक्कर में शोरूम से ज्वेलरी चुराई और उसे गिरवी रखकर पैसे उठाए. इसके बाद फिर फायदा होने पर गिरवी रखी ज्वेलरी छुड़वा भी ली, लेकिन इसके बाद फिर वह ऑनलाइन गेम की लत में पैसे गंवाने लगा, तब वह शोरूम से चोरी करके ज्वेलरी गिरवी रखने लगा. 

पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष खत्री ने बताया, आरोपी के पास से पांच सोने के कड़े, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने का सिक्का जब्त किया गया.mobile-game_1654756799 (1)

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/addiction-to-online-games-made-him-a-thief-salesman-stole/article-506

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.