- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इटारसी-भोपाल होकर स्पेशल ट्रेनें: कानपुर-मुंबई और हैदराबाद-अजमेर रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा...
इटारसी-भोपाल होकर स्पेशल ट्रेनें: कानपुर-मुंबई और हैदराबाद-अजमेर रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा
मध्यप्रदेश
त्योहारी सीजन में बढ़ी यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया
त्योहारी सीजन और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए विशेष सुविधा दी है। इटारसी और भोपाल मंडल के जरिए दो प्रमुख रूट—कानपुर सेंट्रल–लोकमान्य तिलक टर्मिनल और हैदराबाद–अजमेर—में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों से उत्तर भारत, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच इटारसी होकर 2-2 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04119 कानपुर सेंट्रल–लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 22 और 29 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन तड़के 3.30 बजे इटारसी पहुंचेगी और दोपहर 2.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में 04120 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 23 और 30 दिसंबर को शाम 4.55 बजे मुंबई से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे इटारसी पहुंचेगी और रात 8.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन फतेहपुर, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक और कल्याण सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसी तरह, भोपाल मंडल होकर हैदराबाद–अजमेर–हैदराबाद रूट पर भी एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 07731 हैदराबाद–अजमेर स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे हैदराबाद से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 2.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।
वापसी में 07732 अजमेर–हैदराबाद स्पेशल ट्रेन 27 दिसंबर को शाम 6.50 बजे अजमेर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 11 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी और भोपाल स्टेशनों सहित सिकंदराबाद, नांदेड़, अकोला, खंडवा, उज्जैन, रतलाम और चित्तौड़गढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट ऑनलाइन बुकिंग कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की स्पेशल ट्रेनें त्योहारी सीजन में यात्रा की भीड़ को कम करने और यात्रियों को सहज सुविधा देने के लिए संचालित की जा रही हैं।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए