भिंड में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का करारा वार: 500 ट्रक रेत जब्त, विकास कार्यों में होगा उपयोग

Bhind, MP

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर डॉ. संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में नयागांव थाना क्षेत्र के ककहरा गांव में शनिवार को की गई छापेमारी में करीब 10,000 घनमीटर रेत जब्त की गई, जो लगभग 500 ट्रकों के बराबर मानी जा रही है।

रेत पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले

कार्रवाई के दौरान जब्त की गई रेत को अवैध रूप से एकत्रित किया गया था और किसी भी प्रकार की खनिज अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अफसरों को तत्काल रेत जब्त करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विकास कार्यों में किया जाएगा रेत का उपयोग

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त की गई रेत को अब विधिवत प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायतों, PWD और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इससे जहां सरकारी परियोजनाओं को गति मिलेगी, वहीं रेत माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश भी बनकर सामने आई है।

कलेक्टर ने दिया सख्त संदेश

कलेक्टर डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने कहा,

"जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। यह जनता के संसाधनों की लूट है, जिसे रोका जाना जरूरी है।"

खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में प्रशासन की सक्रियता की चर्चा है। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसी और भी कार्रवाइयां की जा सकती हैं

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भिंड में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का करारा वार: 500 ट्रक रेत जब्त, विकास कार्यों में होगा उपयोग

Bhind, MP

रेत पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले

कार्रवाई के दौरान जब्त की गई रेत को अवैध रूप से एकत्रित किया गया था और किसी भी प्रकार की खनिज अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अफसरों को तत्काल रेत जब्त करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विकास कार्यों में किया जाएगा रेत का उपयोग

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त की गई रेत को अब विधिवत प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायतों, PWD और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इससे जहां सरकारी परियोजनाओं को गति मिलेगी, वहीं रेत माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश भी बनकर सामने आई है।

कलेक्टर ने दिया सख्त संदेश

कलेक्टर डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने कहा,

"जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। यह जनता के संसाधनों की लूट है, जिसे रोका जाना जरूरी है।"

खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में प्रशासन की सक्रियता की चर्चा है। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसी और भी कार्रवाइयां की जा सकती हैं

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/administration-will-be-used-in-500-truck-sand-seized-development/article-25076

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.