सीएम के विदेश दौरे से पहले प्रशासनिक फेरबदल, छुट्टी के दिन 26 आईएएस अफसरों के तबादले

भोपाल (म.प्र.)

On

गृह, स्वास्थ्य, खनिज और पर्यटन विभाग में बड़े बदलाव, शिवशेखर शुक्ला बने एसीएस गृह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश दौरे से पहले मध्य प्रदेश शासन ने रविवार, अवकाश के दिन, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस फेरबदल का असर गृह, स्वास्थ्य, खनिज, पर्यटन, हाउसिंग बोर्ड और अन्य प्रमुख विभागों पर पड़ा है।

सरकार ने अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे पर्यटन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। हालांकि उनके पास संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। इसके साथ ही वे आयुक्त-सह-संचालक स्वराज संस्थान और न्यासी सचिव भारत भवन की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को खनिज विभाग का सचिव बनाया गया है। यह दायित्व वे अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभालेंगे। वहीं, इंदौर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाए गए दिलीप कुमार यादव को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव से खनिज साधन विभाग वापस लेते हुए उन्हें केवल पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2000 बैच के अधिकारी शोभित जैन को आयुष विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। जॉन किंग्सली ए.आर. को उनकी पूर्व जिम्मेदारियों के साथ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तरुण राठी को हटाकर धनराजू एस. को नया आयुक्त बनाया गया है। तरुण राठी को अब आयुक्त आदिवासी विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आयुक्त आदिवासी विकास रहे श्रीमन शुक्ल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।

अब तक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के संचालक रहे स्वतंत्र कुमार सिंह को सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार ओगरे को अपर सचिव वाणिज्यिक कर विभाग बनाया गया है, जबकि ऋषि जर्ग को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। मनीषा सेलिया को गृह विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा अनुराग चौधरी को मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ का प्रबंध संचालक, नेहा माख्या सिंह को जनजातीय कार्य विभाग की अपर सचिव और गौतम सिंह को मप्र गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वीरेन्द्र कुमार को ग्वालियर संभाग का अपर आयुक्त अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा गया है।

उपसचिव स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। बुद्धेश कुमार वैद्य को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव, दिलीप कुमार कापसे को कृषि विभाग में उपसचिव और मलिका निगम नागर को राजस्व विभाग का उपसचिव बनाया गया है। दिशा प्रणय नागवंशी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अपर मिशन संचालक तथा बेदना शर्मा को राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/administrative-reshuffle-before-cms-foreign-tour-transfer-of-26-ias/article-43564

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.