- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- त्रिनेत्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, प्रशासक ने संभाला कार्यभार
त्रिनेत्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, प्रशासक ने संभाला कार्यभार
Ujjain, MP
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि गुरुवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया।
आज कालो के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान त्रिनेत्र स्वरूप में श्रंगारित हुए इस दौरान बाबा महाकाल भांग, त्रिपुंड, चंद्र और बेलपत्र से सजे और फिर उन्होंने भस्म रमाई। जिसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय महाकाल का उद्घोष भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया.
नवागत प्रशासक प्रथम कौशिक आज प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पधारे एवं भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्मार्ती पश्चात कौशिक ने मंदिर प्रशासनिक कार्यालय पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार द्वारा प्रथम कौशिक का स्वागत व सम्मान किया गया।
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन का लाभ लिया, जहां मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने विधि-विधान से पूजन कराया। दर्शन के पश्चात शेफाली ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से उन्हें दूसरी बार यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जब भी वह महाकाल के दर्शन करती हैं, उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भगवान महाकाल उन्हें बार-बार अपना आशीर्वाद लेने के लिए बुलाते रहेंगे।-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
त्रिनेत्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, प्रशासक ने संभाला कार्यभार
Ujjain, MP
आज कालो के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान त्रिनेत्र स्वरूप में श्रंगारित हुए इस दौरान बाबा महाकाल भांग, त्रिपुंड, चंद्र और बेलपत्र से सजे और फिर उन्होंने भस्म रमाई। जिसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय महाकाल का उद्घोष भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया.
नवागत प्रशासक प्रथम कौशिक आज प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पधारे एवं भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्मार्ती पश्चात कौशिक ने मंदिर प्रशासनिक कार्यालय पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार द्वारा प्रथम कौशिक का स्वागत व सम्मान किया गया।
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन का लाभ लिया, जहां मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने विधि-विधान से पूजन कराया। दर्शन के पश्चात शेफाली ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से उन्हें दूसरी बार यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जब भी वह महाकाल के दर्शन करती हैं, उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भगवान महाकाल उन्हें बार-बार अपना आशीर्वाद लेने के लिए बुलाते रहेंगे।