त्रिपुंड, भस्म और रजत मुकुट से सजे महाकाल, सावन की द्वादशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

UJJAIN, MP

सावन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के आध्यात्मिक ऊर्जा की धारा बह उठी। सुबह 3 बजे कपाट खुलते ही बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आरंभ में विधिपूर्वक जलाभिषेक हुआ, जिसके बाद पंचामृत से भव्य अभिषेक कर शिवलिंग का श्रृंगार किया गया।

दूध-दही से अभिषेक, त्रिपुंड और भस्म से अलौकिक रूप

पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया। इसके उपरांत त्रिपुंड चढ़ाया गया और परंपरागत भस्म से उनका श्रृंगार हुआ। महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला पहनाई गई। इस अवसर पर विशेष रूप से ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

श्रावण मास में हर दिन विशेष, द्वादशी का अद्भुत महत्व

श्रावण मास में महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार होता है, लेकिन द्वादशी का दिन खास रूप से दिव्य माना जाता है। इस दिन किए गए पूजन और दर्शन से विशेष फल की प्राप्ति होती है। बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन ही नहीं, बल्कि देशभर से श्रद्धालु इस अवसर पर यहां पहुंचते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

त्रिपुंड, भस्म और रजत मुकुट से सजे महाकाल, सावन की द्वादशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

UJJAIN, MP

सावन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के आध्यात्मिक ऊर्जा की धारा बह उठी। सुबह 3 बजे कपाट खुलते ही बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आरंभ में विधिपूर्वक जलाभिषेक हुआ, जिसके बाद पंचामृत से भव्य अभिषेक कर शिवलिंग का श्रृंगार किया गया।

दूध-दही से अभिषेक, त्रिपुंड और भस्म से अलौकिक रूप

पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया। इसके उपरांत त्रिपुंड चढ़ाया गया और परंपरागत भस्म से उनका श्रृंगार हुआ। महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला पहनाई गई। इस अवसर पर विशेष रूप से ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

श्रावण मास में हर दिन विशेष, द्वादशी का अद्भुत महत्व

श्रावण मास में महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार होता है, लेकिन द्वादशी का दिन खास रूप से दिव्य माना जाता है। इस दिन किए गए पूजन और दर्शन से विशेष फल की प्राप्ति होती है। बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन ही नहीं, बल्कि देशभर से श्रद्धालु इस अवसर पर यहां पहुंचते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/adorned-with-tripund-bhasma-and-silver-crown-mahakal-sawans-dwadashi/article-29926

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.