अफगानिस्तान का युवक भोपाल से अचानक गायब, पत्रकारिता की कर रहा था पढ़ाई

BHOPAL, MP

भोपाल में जर्नलिजम की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहा था युवक. अचानक गायब होने के बाद युवक को खोज रही पुलिस.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अफगानिस्तान के युवक के गायब होने से सनसनी फैल गई है. अफगानिस्तान का यह युवक राजधानी भोपाल की जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी में जर्नलिजम की पढ़ाई कर रहा था और ग्रेजुएशन के बाद अन्य कोर्स में एडमिशन लेने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच वीजा खत्म होने की वजह से यूनिवर्सिटी ने उसे आगे प्रवेश देने से मना कर दिया था. वहीं अब उसके अचानक लापता होने की खबर सामने आई है.

अचानक कहां गायब हुआ अफगानी युवक?

भोपाल के कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया, '' जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के रहने वाला सैयद राशिद शहादत 2024 तक यूनिवर्सिटी का छात्र था और उसने यूनिवर्सिटी से ही पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद वह 'डिप्लोमा इन फोटोग्राफी' में एडमिशन चाहता था लेकिन उसका वीजा एक्सटेंशन नहीं हुआ, जिसके चलते यूनिवर्सिटी द्वारा उसको एडमिशन नहीं दिया गया और अब पिछले दो महीना से उसका कोई पता नहीं है.''

वीजा खत्म हुआ, कहां गया सैयद?

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. पुलिस को रिकॉर्ड्स से पहले ही ये जानकारी थी कि अफगानी युवक कोलार रोड स्थित अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा था. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की. पुलिस को पता चला कि अफगानिस्तान का युवक सैयद काफी दिनों से क्षेत्र में नहीं देखा गया है. जांच में सामने आया कि सैयद जिस वीजा के आधार पर पढ़ाई के लिए भारत आया था, वह 25 मार्च 2024 को समाप्त हो गया था जिसके बाद वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था.

अफगानी युवक को खोज रही पुलिस

पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक मार्च को थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं अब यूनिवर्सिटी में अफगानी युवक के गायब होने के चर्चे हो रहे हैं. कोलार पुलिस के अनुसार वीजा समाप्त हो जाने के बाद कई लोग अवैध तरीके से भारत में रहते हैं. पुलिस गुमशुदा युवक की तलाश करते हुए हर एंगल से जांच कर रही है कि कहीं युवक के साथ कोई अप्रिय घटना न घटी हो.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अफगानिस्तान का युवक भोपाल से अचानक गायब, पत्रकारिता की कर रहा था पढ़ाई

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अफगानिस्तान के युवक के गायब होने से सनसनी फैल गई है. अफगानिस्तान का यह युवक राजधानी भोपाल की जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी में जर्नलिजम की पढ़ाई कर रहा था और ग्रेजुएशन के बाद अन्य कोर्स में एडमिशन लेने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच वीजा खत्म होने की वजह से यूनिवर्सिटी ने उसे आगे प्रवेश देने से मना कर दिया था. वहीं अब उसके अचानक लापता होने की खबर सामने आई है.

अचानक कहां गायब हुआ अफगानी युवक?

भोपाल के कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया, '' जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के रहने वाला सैयद राशिद शहादत 2024 तक यूनिवर्सिटी का छात्र था और उसने यूनिवर्सिटी से ही पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद वह 'डिप्लोमा इन फोटोग्राफी' में एडमिशन चाहता था लेकिन उसका वीजा एक्सटेंशन नहीं हुआ, जिसके चलते यूनिवर्सिटी द्वारा उसको एडमिशन नहीं दिया गया और अब पिछले दो महीना से उसका कोई पता नहीं है.''

वीजा खत्म हुआ, कहां गया सैयद?

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. पुलिस को रिकॉर्ड्स से पहले ही ये जानकारी थी कि अफगानी युवक कोलार रोड स्थित अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा था. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की. पुलिस को पता चला कि अफगानिस्तान का युवक सैयद काफी दिनों से क्षेत्र में नहीं देखा गया है. जांच में सामने आया कि सैयद जिस वीजा के आधार पर पढ़ाई के लिए भारत आया था, वह 25 मार्च 2024 को समाप्त हो गया था जिसके बाद वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था.

अफगानी युवक को खोज रही पुलिस

पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक मार्च को थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं अब यूनिवर्सिटी में अफगानी युवक के गायब होने के चर्चे हो रहे हैं. कोलार पुलिस के अनुसार वीजा समाप्त हो जाने के बाद कई लोग अवैध तरीके से भारत में रहते हैं. पुलिस गुमशुदा युवक की तलाश करते हुए हर एंगल से जांच कर रही है कि कहीं युवक के साथ कोई अप्रिय घटना न घटी हो.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/afghanistans-youth-was-studying-suddenly-missing-journalism-from-bhopal/article-12703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.