- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 16 घंटे बाद बोरबेल से निकाला गया मासूम, हालत गंभीर, ऐसे हुआ 'रेस्क्यू ऑपरेशन'
16 घंटे बाद बोरबेल से निकाला गया मासूम, हालत गंभीर, ऐसे हुआ 'रेस्क्यू ऑपरेशन'
Guna, MP
एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्ट्रेचर पर मासूम को बाहर लेकर आई. मासूम करीब 16 घंटे तक 39 फीट की गहराई में फंसा रहा.
मध्य प्रदेश के गुना में बोरबेल से मासूम सुमित को निकाला गया. हालांकि बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्ट्रेचर पर मासूम को बाहर लेकर आई. मासूम करीब 16 घंटे तक 39 फीट की गहराई में फंसा रहा.
मासूम सुमित को बचाने के लिए ऐसे हुआ 'रेस्क्यू ऑपरेशन'
बोरवेल में 39 फीट नीचे बच्चा फंसा था, जिसे निकालने के लिए 45 फीट गड्ढा खोदा गया. इसके अलावा मासूम सुमित को निकालने के लिए एनडीआरएफ ने हाथ से टनल बनाई.
मध्य प्रदेश के गुना के पिपल्या गांव में शनिवार की शाम 5 बजे तंग लूटते वक्त ये दर्दनाक हादसा हुआ था. बच्चा 140 फुट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा था. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मासूम को निकालने के लिए एक्शन मोड में बचाव अभियान शुरू किया गया. वहीं बच्चे को जिंदा रखने के लिए नली के सहारे उसे ऑक्सीजन पहुंचाई गई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए