गुहार लगाते-लगाते थक गए थे गांव वाले... अब खुद बना रहे हैं तीन किलोमीटर लंबी सड़क

singroli, MP

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मटिया गांव में ग्रामीणों ने प्रशासन की उदासीनता के बावजूद अपनी मेहनत और एकता से एक तीन किलोमीटर लंबी सड़क बना दी है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया और अपने संसाधनों से ही सड़क का निर्माण किया.

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने पर भी सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है.
सिंगरौली जिले के मटिया गांव में आजकल सभी ग्रामीण सड़क निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं. कमाल की बात ये है कि इस सड़क को बनाने में प्रशासन की ओर से एक भी रुपया नहीं लगाया गया है और न ही उनसे किसी तरह की मदद ली गई है. ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर सड़क का निर्माण कर रहे है, 

दरअसल, देवसर जनपद के मटिया गांव में मुख्य सड़क तक जाने के लिए गांव के बीच में से ही पगडंडियों के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचा जा सकता है, पगडंडी यानी कच्चा मार्ग ही एक मात्र रास्ता है जो गांव को मुख्य सड़क से जोड़ता है. लेकिन बारिश में इस पर कीचड़ पसरा जाता है जिससे यहां से गुजरना काफी मुश्किल भरा होता है.

सिर्फ मिला आश्वासन... 

अपनी इस परेशानी को बताते हुए ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दफ्तरों के कई चक्कर काटे. यहां तक कि सरपंच, विधायक और सांसद के भी दरवाजे खटखटाए लेकिन हर जगह उन्हें सिर्फ आश्वासन दे कर ही वापस लौटा दिया गया.

ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का जिम्मा अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया. सड़क निर्माण के लिए सबसे पहली समस्या थी पैसे. लेकिन इसका हल भी ग्रामीणों ने ही मिलकर निकाल लिया. ग्रामीणों ने एकजुट हो कर सड़क के लिए पैसे इकट्ठा करने का फैसला किया.

चंदा जुटाकर बना रहे हैं सड़क

गांव के कुछ लोगों ने गांव भर में घूमकर सभी घरों से निर्माण कार्य के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह राशि 50 हजार तक पहुंच गई. राशि जमा होते ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले गांव के इकलौते कच्चे रास्ते पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया. जिसमें सभी गांव वाले कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दे रहे हैं. 3 किलोमीटर की सड़क ग्रामीणों ने बना दी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गुहार लगाते-लगाते थक गए थे गांव वाले... अब खुद बना रहे हैं तीन किलोमीटर लंबी सड़क

singroli, MP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने पर भी सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है.
सिंगरौली जिले के मटिया गांव में आजकल सभी ग्रामीण सड़क निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं. कमाल की बात ये है कि इस सड़क को बनाने में प्रशासन की ओर से एक भी रुपया नहीं लगाया गया है और न ही उनसे किसी तरह की मदद ली गई है. ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर सड़क का निर्माण कर रहे है, 

दरअसल, देवसर जनपद के मटिया गांव में मुख्य सड़क तक जाने के लिए गांव के बीच में से ही पगडंडियों के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचा जा सकता है, पगडंडी यानी कच्चा मार्ग ही एक मात्र रास्ता है जो गांव को मुख्य सड़क से जोड़ता है. लेकिन बारिश में इस पर कीचड़ पसरा जाता है जिससे यहां से गुजरना काफी मुश्किल भरा होता है.

सिर्फ मिला आश्वासन... 

अपनी इस परेशानी को बताते हुए ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दफ्तरों के कई चक्कर काटे. यहां तक कि सरपंच, विधायक और सांसद के भी दरवाजे खटखटाए लेकिन हर जगह उन्हें सिर्फ आश्वासन दे कर ही वापस लौटा दिया गया.

ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का जिम्मा अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया. सड़क निर्माण के लिए सबसे पहली समस्या थी पैसे. लेकिन इसका हल भी ग्रामीणों ने ही मिलकर निकाल लिया. ग्रामीणों ने एकजुट हो कर सड़क के लिए पैसे इकट्ठा करने का फैसला किया.

चंदा जुटाकर बना रहे हैं सड़क

गांव के कुछ लोगों ने गांव भर में घूमकर सभी घरों से निर्माण कार्य के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह राशि 50 हजार तक पहुंच गई. राशि जमा होते ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले गांव के इकलौते कच्चे रास्ते पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया. जिसमें सभी गांव वाले कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दे रहे हैं. 3 किलोमीटर की सड़क ग्रामीणों ने बना दी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-30-days-the-stolen-buffalo-was-not-found-then/article-10079

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.