40 साल बाद भोपाल से उठा जहरीला कचरा, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया पीथमपुर

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में हुई गैस त्रासदी के कचरे को बुधवार रात 12 ट्रकों में भरकर पीथमपुर रवाना किया गया. इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा.

राजधानी में साल 1984 में हुई भीषण गैस त्रासदी ने करीब हजारों लोगों की जान ले ली थी. इसके साथ ही करीब पौने 6 लाख लोग जहरीली गैस से प्रभावित हुए थे. वहीं निरंतर 40 सालों से यूनियन कार्बाइड और डाउ कैमिकल फैक्ट्री में पड़ा यह कचरा भोपाल की आबोहवा का भी प्रदूषित कर रहा था. इससे फैक्ट्री के आसपास की मिट्टी और भूजल भी प्रदूषित हो रहा था. हालांकि हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद अब इस कचरे को इंदौर के पीथमपुर में स्थित रामकी इनवायरो के इंसीनेटर में जलाया जाएगा.

इसके लिए भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में जहरीला कचरा भरने का काम पूरा हो चुका है. बुधवार देर रात इस कचरे को ग्रीन कारिडोर बनाकर भोपाल से पीथमपुर भेजा जाएगा.

12 कंटेनरों में भेजा जाएगा 5 प्रकार का कचरा

बता दें कि फैक्ट्री के अंदर करीब 337 मीट्रिक टन कचरा थैलियों में भरा था. इस कचरे को अब पीथमपुर ले जाने के लिए जंबो बैग में भरकर 12 कंटेनरों में लोड किया गया है. इसमें 5 प्रकार के कचरे को अलग-अलग ले जाया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में रिएक्टर से निकले अवशेष, सीवन अवशेष, नेफ्थाल अवशेष और कीटनाशक बनाने की प्रक्रिया के दौरान प्रोसेस करने से बचा हुआ केमिकल शामिल है. इसके साथ ही यूका यानि यूनियन कार्बाइड परिसर में बिखरे हुए कचरे को इकट्ठा करने के साथ उस समय परिसर की मिट्टी को भी इकट्ठा किया गया.

मिट्टी और धूल की भी होगी टेस्टिंग

गैस राहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूनियन कार्बाइड परिसर के तीन स्थानों पर वायु गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए उपकरण लगाए हैं. इनसे पीएम 10 व पीएम 2.5 के साथ नाइट्रोजन आक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड आदि की जांच की जा रही है. वहीं कचरा जिस स्थान पर रखा है, उस इलाके की धूल भी कचरे के साथ जाएगी. यदि कहीं कचरा गिरा है, तो उस जगह की मिट्टी को भी पीथमपुर ले जाया जाएगा. इस मिट्टी और धूल की भी टेस्टिंग होगी. बता दें कि यूका की 87 एकड़ जमीन में से 30 एकड़ पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है. 57 एकड़ में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री बनी हुई है.

कचरे का जलाने का 2015 में हो चुका ट्रायल

गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि "यूनियन कार्बाइड परिसर में 347 मीट्रिक टन विषाक्त कचरा था, जिसमें से 10 मीट्रिक टन कचरा 2015 में ट्रायल के रूप मे जलाया जा चुका है. ट्रायल रन के दौरान व बाद में उत्सर्जन मानक, निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाए गए. उन्होंने बताया कि इस कचरे का निष्पादन टू लेयर कम्पोजिट लाइनर सिस्टम से किया जाएगा. बता दें कि हाईकोर्ट ने 3 जनवरी तक इसे हटाने के निर्देश दिए थे. 3 जनवरी को सरकार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करना है. यानी, 2 जनवरी तक हर हाल में कचरा पीथमपुर भेजना ही है.

UNION CARBIDE TOXIC WASTE
ट्रकों से भेजा गया जहरीला कचरा 

30-30 मिनट की लगती थी शिफ्ट

बता दें कि यूनियन कार्बाइड कारखाने से कचरा निकालने के लिए 100 मजदूरों को चुना गया था. इस दौरान इन मजदूरों की सेहत की भी निगरानी की जा रही थी. एक मजदूर सिर्फ आधा घंटा ही कचरे के संपर्क में रहता था. इसके बाद मजदूरों की दूसरी शिफ्ट आ जाती थी. कचरे के संपर्क में रहने के बाद मजदूरों का हेल्थ चेकअप किया जा रहा था. इस दौरान सभी मजदूरों को पीपीई किट के साथ रेडिएशन मॉनिटर भी दिए गए थे. अब यह यूनियन कार्बाइड परिसर में फैले जहरीले कचरे को कंटेनर में भर दिया गया है.

BHOPAL UNION CARBIDE TOXIC WASTE
ट्रकों में भरकर ले जाया गया जहरीला कचरा
 
400 अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती, 126 करोड़ का खर्च

कड़ी सुरक्षा के बीच इस जहरीले कचरे की लोडिंग की जा रही है. जिसमें 100 मजदूर, 100 पुलिसकर्मियों समेत जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य विभागों के 400 अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं. पीथमपुरा में कचरा पहुंचाने के बाद इसे 9 महीने के अंदर जलाना है. बता दें इस जहरीले कचरे को हटाने में सरकार को 126 करोड़ का खर्च आएगा.

BHOPAL TO PITHAMPUR GREEN CORRIDOR
प्रशासन की कड़ी निगरानी में कचरा रवाना
 
इंदौर में कचरा जलाने पर विजयवर्गीय का विरोध
यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा निस्तारण के लिए भोपाल से पीथमपुर लाने की कवायद के बीच नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है, कि "जब तक जनप्रतिनिधि इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाते कि इस कचरे से नागरिकों के स्वास्थ्य को कोई हानि नहीं है, तब तक इसे पीथमपुर नहीं आने देंगे. इस बारे में विजयवर्गीय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से भी चर्चा करने की बात कही है. उधर इंदौर के अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई है. उनका आरोप है कि जिन ट्रकों के जरिए कचरा शिफ्ट किया जाना है, सरकार ने उनके नंबर हाई कोर्ट में दिए थे, लेकिन जहरीला कचरा दूसरे ट्रकों में भर दिया गया.1200-675-23236404-thumbnail-16x9-aa1

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-40-years-toxic-waste-collected-from-bhopal-was-sent/article-6781

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.