पत्नी से झगड़े के बाद दामाद ने ससुर को खूंटे से पीटकर मार डाला, फरार आरोपी की तलाश जारी

Balaghat, MP

छत्तीसगढ़ से सटे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

 नारंगी गांव में एक दामाद ने अपने 73 वर्षीय ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले ससुर पर बैल बांधने वाले खूंटे से हमला किया और फिर गला दबाकर उन्हें सीमेंट की सड़क पर पटक दिया। गंभीर चोटों के चलते वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रूपझर थाना क्षेत्र की है। आरोपी दामाद की पहचान संजू राउत के रूप में हुई है, जो मलाजखंड थाना क्षेत्र के देवरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम को संजू अपनी पत्नी को ढूंढते हुए ससुराल की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात ससुर झाडूलाल उईके से हुई। संजू ने उनसे पत्नी और सास के बारे में पूछा, लेकिन झाडूलाल के जवाब न देने से वह भड़क गया। गुस्से में उसने पास के घर के सामने गड़े बैल के खूंटे को उखाड़कर उन पर वार कर दिया।

हमले के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायल को पानी पिलाया। झाडूलाल में कुछ हरकत दिखी तो संजू और भड़क गया। उसने गला दबाकर उन्हें सीमेंट रोड पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रूपझर थाना प्रभारी जी.डी. पटले और उकवा चौकी प्रभारी आकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि संजू ने मृतक की तीसरी बेटी मनीषा से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह नारंगी गांव में ही रहने लगा था। 25 अक्टूबर को मंडई कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मनीषा घर छोड़कर चली गई थी। इसी विवाद के चलते यह हत्या हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-a-fight-with-his-wife-son-in-law-beat-his-father-in-law/article-36512

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.