शिवपुरी में प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने दूल्हे के घर पर किया कब्जा, प्रेमी जोड़े ने एसपी से मांगी सुरक्षा

Shivpuri, MP

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह करने के बाद एक युवक का परिवार बेसहारा और बेघर हो गया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने न केवल मारपीट की, बल्कि घर, जमीन, मवेशी और अनाज तक पर कब्जा कर लिया। घटना करैरा थाना क्षेत्र के खैराई गांव की है।

दिल्ली में की शादी, लौटने पर टूटा कहर

पीड़ित युवक अरविंद जाटव ने बताया कि उसने 5 मई को दिल्ली में विमलेश जाटव से प्रेम विवाह किया था। 10 मई को जब वे वापस लौटे, तो करैरा थाने में दोनों ने अपने बयान दर्ज कराए। इसके बावजूद, युवती के परिजन नाराज हो गए और 12 मई को गांव लौटते ही परिवार पर हमला कर दिया गया

मवेशी, अनाज भी छीन लिया

अरविंद ने बताया कि परिजनों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद 40 क्विंटल अनाज, 10 क्विंटल मूंगफली और 3 बकरियों को भी कब्जे में ले लिया। पड़ोसियों ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है। 16 मई को थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एसपी से लगाई गुहार, किराए के मकान में शरण

मंगलवार को पीड़ित प्रेमी जोड़ा एसपी कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की मांग की। फिलहाल अरविंद और उनका परिवार करैरा कस्बे में किराए के मकान में रह रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल

घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें संरक्षण मिल रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने दूल्हे के घर पर किया कब्जा, प्रेमी जोड़े ने एसपी से मांगी सुरक्षा

Shivpuri, MP

दिल्ली में की शादी, लौटने पर टूटा कहर

पीड़ित युवक अरविंद जाटव ने बताया कि उसने 5 मई को दिल्ली में विमलेश जाटव से प्रेम विवाह किया था। 10 मई को जब वे वापस लौटे, तो करैरा थाने में दोनों ने अपने बयान दर्ज कराए। इसके बावजूद, युवती के परिजन नाराज हो गए और 12 मई को गांव लौटते ही परिवार पर हमला कर दिया गया

मवेशी, अनाज भी छीन लिया

अरविंद ने बताया कि परिजनों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद 40 क्विंटल अनाज, 10 क्विंटल मूंगफली और 3 बकरियों को भी कब्जे में ले लिया। पड़ोसियों ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है। 16 मई को थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एसपी से लगाई गुहार, किराए के मकान में शरण

मंगलवार को पीड़ित प्रेमी जोड़ा एसपी कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की मांग की। फिलहाल अरविंद और उनका परिवार करैरा कस्बे में किराए के मकान में रह रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल

घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें संरक्षण मिल रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-a-love-marriage-in-shivpuri-the-girls-family-took/article-25411

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.