जबलपुर में 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर के बाद जोरदार धमाका, भयानक आग से सबकुछ खाक

Jabalpur, MP

जबलपुर के बरेला में लोहा लोडेड ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, पुलिस ने समय रहते ड्राइवरों को बचाया, फिर हुआ जोरदार ब्लास्ट.

बरेला थाने के पास सोमवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 2 ट्रक आमने-सामने टकराने के बाद जलकर खाक हो गए. हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गई, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर ट्रकों में एक्सीडेंट के बाद इतनी भीषण आग कैसे लग गई. माना जा रहा है कि इनमें से किसी एक ट्रक में एलपीजी सिलेंडर रखा, जो टक्कर के बाद फट गया और उसी धमाके से आग ने विकराल रूप ले लिया.

पुलिस ने ब्लास्ट से पहले ड्राइवरों को निकाला

ट्रकों की टक्कर के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के दोनों ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि ट्रकों में लोहा लोडेड था. ट्रकों में इतनी भयानक आग लग जाएगी, इस बात की किसी को अंदाजा नहीं था. लेकिन अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और ट्रकों में आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. गनीमत ये रही कि जब विस्फोट हुआ, तब तक लोग ट्रकों के आसपास से हट चुके थे.

एलपीजी गैस सिलेंडर से आग लगने की आशंका

इस मामले को लेकर जबलपुर के एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार ने बताया, "अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इन ट्रकों में आग क्यों लगी. लेकिन आजकल ट्रक ड्राइवर खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर ट्रक के अंदर रखते हैं. संभवत: इसी एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण ट्रकों में आग लगी है. इस मामले की जांच की जा रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

जबलपुर में 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर के बाद जोरदार धमाका, भयानक आग से सबकुछ खाक

Jabalpur, MP

बरेला थाने के पास सोमवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 2 ट्रक आमने-सामने टकराने के बाद जलकर खाक हो गए. हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गई, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर ट्रकों में एक्सीडेंट के बाद इतनी भीषण आग कैसे लग गई. माना जा रहा है कि इनमें से किसी एक ट्रक में एलपीजी सिलेंडर रखा, जो टक्कर के बाद फट गया और उसी धमाके से आग ने विकराल रूप ले लिया.

पुलिस ने ब्लास्ट से पहले ड्राइवरों को निकाला

ट्रकों की टक्कर के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के दोनों ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि ट्रकों में लोहा लोडेड था. ट्रकों में इतनी भयानक आग लग जाएगी, इस बात की किसी को अंदाजा नहीं था. लेकिन अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और ट्रकों में आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. गनीमत ये रही कि जब विस्फोट हुआ, तब तक लोग ट्रकों के आसपास से हट चुके थे.

एलपीजी गैस सिलेंडर से आग लगने की आशंका

इस मामले को लेकर जबलपुर के एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार ने बताया, "अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इन ट्रकों में आग क्यों लगी. लेकिन आजकल ट्रक ड्राइवर खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर ट्रक के अंदर रखते हैं. संभवत: इसी एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण ट्रकों में आग लगी है. इस मामले की जांच की जा रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-a-massive-collision-between-2-trucks-in-jabalpur-a/article-5588

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.