- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एक महीने बाद होनी थी शादी, लूटेरा बन गया दूल्हा: विवाह के लिए लूट की वारदात को देने लगा अंजाम, पुलिस...
एक महीने बाद होनी थी शादी, लूटेरा बन गया दूल्हा: विवाह के लिए लूट की वारदात को देने लगा अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, MP
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई दंपति के साथ लूट की वारदात का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश से मोबाइल फोन सहित नकदी रुपए और सोने चांदी के आभूषण से भरा बैग बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व राजीव गांधी चौराहे पर एक दंपति बालाघाट से शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने उनके साथ झपटा मार लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए बैग में रखे हुए थे, जो बदमाश लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
जिसके बाद आसपास जांच के बाद भारत उर्फ बबला को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस को बताया कि, उसकी एक माह बाद शादी होना है। जिसके चलते उसे रुपयों की आवश्यकता थी। इसी के चलते वह लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में द्वारकापुरी अन्नपूर्णा में आपराधिक मामले दर्ज है। बाइक से उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल अन्य घटनाओं के बारे में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए