GIS के बाद अब बेंगलुरु में निवेशकों से मिलेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, MP को बनाएंगे उद्योगों का गढ़

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक निवेश को नए पंख देने के उद्देश्य से 14 मई को बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे।

वह 'सीइन्वेस्ट इन एमपीसी' सत्र में शामिल होकर देश के शीर्ष उद्योगपतियों के समक्ष राज्य की निवेश संभावनाओं और औद्योगिक नीतियों को साझा करेंगे। इस दौरान सीएम बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) परिसर का दौरा करेंगे और 2100वें मेट्रो कोच के लोकार्पण समारोह में भी भाग लेंगे।

BEML परिसर में रहेगा कार्यक्रमों का सिलसिला

बेंगलुरु पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत BEML के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वे BEML शॉप का निरीक्षण करेंगे और मेट्रो कोच की टेस्ट राइड में भी भाग लेंगे। साथ ही, इंटीग्रेटेड डिजाइन सेंटर और BEML के भोपाल में प्रस्तावित संयंत्र की प्रस्तुति भी देखेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में BEML की इकाई स्थापित करने हेतु ज़मीन आवंटन का औपचारिक पत्र भी सौंपा जाएगा।

मध्यप्रदेश: ‘मेक इन इंडिया’ का मजबूत केंद्र

डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से एक उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन रहा है। GIS 2023 के सफल आयोजन के बाद यह बेंगलुरु दौरा निवेश संवाद की अगली कड़ी है। नीति, संसाधन और नेतृत्व के त्रिकोणीय सहयोग से राज्य निवेशकों को एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है।

आत्मनिर्भर भारत में BEML की भूमिका

BEML, जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम है, मेट्रो कोच, रक्षा उपकरण और भारी मशीनरी निर्माण में अग्रणी है। बेंगलुरु स्थित इसका आधुनिक विनिर्माण परिसर ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। अब BEML की नजर मध्यप्रदेश में नई इकाई स्थापित करने पर है, जिससे राज्य को नई औद्योगिक ऊंचाई मिलेगी।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगा और बढ़ावा

राज्य सरकार की ओर से उद्योगों के लिए तैयार की गई 18 नई सेक्टोरल नीतियों और व्यापक संभावनाओं की जानकारी भी निवेशकों को दी जाएगी। यह पहल मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPIDC) के निवेश प्रोत्साहन अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य को सतत विकास, नवाचार और समावेशी निवेश का गंतव्य बनाना है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

GIS के बाद अब बेंगलुरु में निवेशकों से मिलेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, MP को बनाएंगे उद्योगों का गढ़

Bhopal, MP

वह 'सीइन्वेस्ट इन एमपीसी' सत्र में शामिल होकर देश के शीर्ष उद्योगपतियों के समक्ष राज्य की निवेश संभावनाओं और औद्योगिक नीतियों को साझा करेंगे। इस दौरान सीएम बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) परिसर का दौरा करेंगे और 2100वें मेट्रो कोच के लोकार्पण समारोह में भी भाग लेंगे।

BEML परिसर में रहेगा कार्यक्रमों का सिलसिला

बेंगलुरु पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत BEML के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वे BEML शॉप का निरीक्षण करेंगे और मेट्रो कोच की टेस्ट राइड में भी भाग लेंगे। साथ ही, इंटीग्रेटेड डिजाइन सेंटर और BEML के भोपाल में प्रस्तावित संयंत्र की प्रस्तुति भी देखेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में BEML की इकाई स्थापित करने हेतु ज़मीन आवंटन का औपचारिक पत्र भी सौंपा जाएगा।

मध्यप्रदेश: ‘मेक इन इंडिया’ का मजबूत केंद्र

डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से एक उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन रहा है। GIS 2023 के सफल आयोजन के बाद यह बेंगलुरु दौरा निवेश संवाद की अगली कड़ी है। नीति, संसाधन और नेतृत्व के त्रिकोणीय सहयोग से राज्य निवेशकों को एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है।

आत्मनिर्भर भारत में BEML की भूमिका

BEML, जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम है, मेट्रो कोच, रक्षा उपकरण और भारी मशीनरी निर्माण में अग्रणी है। बेंगलुरु स्थित इसका आधुनिक विनिर्माण परिसर ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। अब BEML की नजर मध्यप्रदेश में नई इकाई स्थापित करने पर है, जिससे राज्य को नई औद्योगिक ऊंचाई मिलेगी।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगा और बढ़ावा

राज्य सरकार की ओर से उद्योगों के लिए तैयार की गई 18 नई सेक्टोरल नीतियों और व्यापक संभावनाओं की जानकारी भी निवेशकों को दी जाएगी। यह पहल मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPIDC) के निवेश प्रोत्साहन अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य को सतत विकास, नवाचार और समावेशी निवेश का गंतव्य बनाना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-gis-now-cm-dr-mohan-yadav-will-meet-investors/article-20776

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.