- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छतरपुर में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
छतरपुर में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Chhatarpur, MP
जिले के चौपारा गांव की 23 वर्षीय महिला पूनम आदिवासी की जिला अस्पताल छतरपुर में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई।
महिला के दो जुड़वा बच्चे स्वस्थ हैं। परिवार का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने और एंबुलेंस में लापरवाही के कारण उनकी बहू की जान बचाई नहीं जा सकी।
परिवार ने उठाए गंभीर सवाल
पीड़ित परिवार के अनुसार, पूनम को मंगलवार दोपहर 3 बजे छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम 8 बजे डिलीवरी के दौरान उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टर ने डिलीवरी के बाद जांच के लिए भेजा, लेकिन एक घंटे बाद लौटने पर महिला की हालत खराब थी और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।
महिला के ममिया-ससुर ने बताया कि बड़ामलहरा से एंबुलेंस के माध्यम से पूनम को अस्पताल लाया गया था, लेकिन एंबुलेंस चालक ने गेट पर ही महिला को छोड़ दिया। बुजुर्ग महिला साथ थी और करीब 6 बजे तक गेट पर पड़ी रही। इसके बाद ही उसे वार्ड में भर्ती किया गया।
इलाज में देरी और संसाधनों की कमी
परिवार ने आरोप लगाया कि ब्लड जांच में देरी और अस्पताल में संसाधनों की कमी के कारण स्थिति गंभीर हो गई। महिला की डेढ़ साल की एक बच्ची पहले से है और उसका पति गुजरात में मजदूरी करता है। परिवार का कहना है कि अगर समय पर उचित इलाज मिलता तो पूनम की जान बच सकती थी।
जांच के निर्देश
छतरपुर के सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला को पहले से पीलिया था। दोनों नवजात बच्चे स्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए