एमपी में ओलावृष्टि के बाद बढ़ी ठंड की मार, पचमढ़ी सबसे ठंडा; 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा

भोपाल (म.प्र.)

On

बारिश थमते ही तापमान में गिरावट, ग्वालियर संभाग में दृश्यता बेहद कम; अगले तीन दिन कोहरे का असर रहेगा

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का दौर थमने के बाद सर्दी का असर एक बार फिर तेज हो गया है। गुरुवार सुबह प्रदेश के बड़े हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और इंदौर सहित 20 से अधिक जिलों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। कई स्थानों पर सुबह 9 से 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर और दतिया में सबसे घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया, जहां दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे के चलते हाईवे और शहरों की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कई इलाकों में सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान

रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मंडला, उमरिया, शहडोल, रीवा और सागर जैसे इलाकों में भी ठंड का असर तेज रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात की ठंड बढ़ी है।

जबलपुर समेत कई शहरों में देर से निकली धूप

जबलपुर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब 10.30 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि धूप निकलते ही बाजार और दफ्तरों में सामान्य गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हो गईं।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

  • 30 जनवरी: प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

  • 31 जनवरी: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर में कोहरा छाने की संभावना है।

  • 1 फरवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित मध्य और उत्तर मध्य प्रदेश के करीब 30 से अधिक जिलों में सुबह के समय कोहरा रह सकता है।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह और रात के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर हाईवे पर चलने वाले वाहनों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने को कहा गया है। ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को भी विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-hailstorm-in-mp-cold-hit-increased-pachmarhi-coldest-dense/article-44636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.