शादी के बाद वाशरूम का बहाना बना फरार हुई दुल्हन: 2 लाख रुपए लेकर हुई रफूचक्कर, पुलिस ने दर्ज की FIR

Rajgarh, MP

राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हन वाशरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुल्हन समेत दो दलालों पर धोखाधड़ी की FIR दर्ज कर ली है। यह घटना 23 अप्रैल को अंजनीलाल मंदिर में विवाह के बाद हुई।

 जानकारी के अनुसार, ब्यावरा के बांकपुरा निवासी रामगोपाल वर्मा की शादी भोपाल देहात की रहने वाली दिव्या भावभानी से परंपरागत रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। दुल्हन पक्ष ने शादी से पहले दो लाख रुपये की मांग की थी, जो रामगोपाल के परिजनों ने जेवर बेचकर और उधारी लेकर दलालों के माध्यम से चुकाए थे।

 फेरे लेकर भी निभाया नहीं रिश्ता, विदाई से पहले हो गई गायब

शादी की सभी रस्में मंदिर में पूरी हुईं और जैसे ही विदाई का समय आया, दिव्या वाशरूम जाने का बहाना बनाकर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। काफी देर इंतजार और तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पीड़ित परिवार ने स्थानीय स्तर पर समझौते की कोशिश की, परंतु नाकाम रहने पर ब्यावरा सिटी थाने में मामला दर्ज कराया गया।

 आरोपी दुल्हन और दलालों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दिव्या भावभानी, और दो दलालों — गोकुल वर्माजमनालाल वर्मा के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित रामगोपाल का आरोप है कि उन्हें पहले लड़की की फोटो, आधार नंबर आदि दिखाकर भरोसे में लिया गया। शादी कराने वाले दलालों ने भरोसा दिलाया था कि सब कुछ विधिपूर्वक होगा।

 राज्य में बढ़ रहे हैं फर्जी शादी के मामले, ठग गिरोह सक्रिय

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में इस तरह की फर्जी शादियों के जरिए ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों में नेटवर्क मार्केटिंग जैसी शैली में दलाल गिरोह सक्रिय हैं, जो भोले-भाले युवाओं और परिवारों को शादी का झांसा देकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ठोस कार्रवाई के अभाव में ये गिरोह लगातार नए शिकार बना रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शादी के बाद वाशरूम का बहाना बना फरार हुई दुल्हन: 2 लाख रुपए लेकर हुई रफूचक्कर, पुलिस ने दर्ज की FIR

Rajgarh, MP

 जानकारी के अनुसार, ब्यावरा के बांकपुरा निवासी रामगोपाल वर्मा की शादी भोपाल देहात की रहने वाली दिव्या भावभानी से परंपरागत रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। दुल्हन पक्ष ने शादी से पहले दो लाख रुपये की मांग की थी, जो रामगोपाल के परिजनों ने जेवर बेचकर और उधारी लेकर दलालों के माध्यम से चुकाए थे।

 फेरे लेकर भी निभाया नहीं रिश्ता, विदाई से पहले हो गई गायब

शादी की सभी रस्में मंदिर में पूरी हुईं और जैसे ही विदाई का समय आया, दिव्या वाशरूम जाने का बहाना बनाकर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। काफी देर इंतजार और तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पीड़ित परिवार ने स्थानीय स्तर पर समझौते की कोशिश की, परंतु नाकाम रहने पर ब्यावरा सिटी थाने में मामला दर्ज कराया गया।

 आरोपी दुल्हन और दलालों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दिव्या भावभानी, और दो दलालों — गोकुल वर्माजमनालाल वर्मा के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित रामगोपाल का आरोप है कि उन्हें पहले लड़की की फोटो, आधार नंबर आदि दिखाकर भरोसे में लिया गया। शादी कराने वाले दलालों ने भरोसा दिलाया था कि सब कुछ विधिपूर्वक होगा।

 राज्य में बढ़ रहे हैं फर्जी शादी के मामले, ठग गिरोह सक्रिय

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में इस तरह की फर्जी शादियों के जरिए ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों में नेटवर्क मार्केटिंग जैसी शैली में दलाल गिरोह सक्रिय हैं, जो भोले-भाले युवाओं और परिवारों को शादी का झांसा देकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ठोस कार्रवाई के अभाव में ये गिरोह लगातार नए शिकार बना रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-marriage-the-bride-who-escaped-after-marriage-the-bride/article-24315

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.