सड़क हादसे के बाद मदद न मिलने पर युवक ने पत्नी का शव बाइक से बांधकर किया 80 किलोमीटर का सफर

Seoni, MP

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद, मदद के लिए गुहार लगाने पर भी किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया। मजबूर पति ने पत्नी के शव को बाइक पर बांधकर गांव की ओर सफर शुरू किया।

यह दर्दनाक घटना 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। मृतका की पहचान ग्यारसी बाई और उसके पति का नाम अमित यादव है। दोनों नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक फरार हो गया।

मदद की पुकार बेअसर

हादसे के बाद अमित ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई रुका नहीं। निराश होकर उसने पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट से बांधा और खुद ही रवाना हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरी संवेदना और नाराज़गी जताई है।

पुलिस ने रोका, अस्पताल पहुंचाया

रास्ते में पुलिस ने बाइक को रोका और शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सड़क हादसे के बाद मदद न मिलने पर युवक ने पत्नी का शव बाइक से बांधकर किया 80 किलोमीटर का सफर

Seoni, MP

यह दर्दनाक घटना 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। मृतका की पहचान ग्यारसी बाई और उसके पति का नाम अमित यादव है। दोनों नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक फरार हो गया।

मदद की पुकार बेअसर

हादसे के बाद अमित ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई रुका नहीं। निराश होकर उसने पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट से बांधा और खुद ही रवाना हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरी संवेदना और नाराज़गी जताई है।

पुलिस ने रोका, अस्पताल पहुंचाया

रास्ते में पुलिस ने बाइक को रोका और शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-not-getting-help-after-the-road-accident-the-young/article-30439

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.