- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
Betul, MP
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला ने आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद शर्मिंदगी और मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि यह फोटो उसकी शादी से पहले का था, जिसे किसी ने वायरल कर दिया था। परिजनों के मुताबिक, महिला को इस फोटो को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था।
घटना चोपना थाना क्षेत्र की है। मृतका की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है और वह दो बच्चों की मां थी। महिला ने सोमवार को घर में कीटनाशक पी लिया। उस वक्त उसका भांजा भी घर में मौजूद था, जिसे उसने खुद बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक इलाज के बाद महिला को पाढर मिशन अस्पताल, फिर नागपुर रेफर किया गया। नागपुर में तीन दिन इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे बैतूल लाया गया, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि महिला घटना के पीछे किसी व्यक्ति का नाम बताना चाहती थी, लेकिन तबीयत गंभीर होने के कारण बोल नहीं सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि महिला की शादी 2011 में गोपालपुर निवासी युवक से हुई थी, जो वर्तमान में राजस्थान की एक निर्माण साइट पर सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत है। महिला के 9 और 4 साल के दो बेटे हैं। परिजनों ने स्पष्ट किया कि दंपति के बीच पारिवारिक रिश्तों में कभी कोई तनाव नहीं रहा।
शादी से पहले के फोटो को किसने और कैसे प्राप्त कर वायरल किया, यह फिलहाल जांच का विषय है। परिवार ने इस घटना को सुनियोजित ब्लैकमेलिंग करार देते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए