सिंगरौली में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद बवाल: पुलिस लाइन में समर्थकों की भीड़, 6 कांग्रेसी हिरासत में

Singrauli, MP

जिले के परसोना इलाके में शनिवार को कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा और उनके पांच समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया।

 मिश्रा ने बेकाबू यातायात और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में सड़क जाम करने की कोशिश की थी।

उन्होंने करीब 15 दिन पहले आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

प्रदर्शन की सूचना पहले ही दी थी

कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने 15 दिन पहले ही जिला प्रशासन को सूचित कर दिया था कि अगर सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। मिश्रा के अनुसार, शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है, जिसके चलते आम लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ यह विरोध आवश्यक था।

पुलिस ने मौके से ही की गिरफ्तारी

शनिवार को जब मिश्रा अपने समर्थकों के साथ परसोना क्षेत्र में सड़क जाम करने पहुंचे, तो मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल उन्हें हिरासत में लेकर पचोर पुलिस लाइन भेज दिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस लाइन पहुंच गए।

पुलिस लाइन में एकत्र हुए 50 से ज्यादा समर्थक

पुलिस लाइन के बाहर 50 से अधिक समर्थक जमा हो गए, जिन्होंने नेता की रिहाई की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और कांग्रेस नेता राजू सिंह भी वहां पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि या तो भास्कर मिश्रा को रिहा किया जाए या फिर सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जाए।

इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी, हालांकि किसी बड़े टकराव की खबर नहीं है।

6 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिरासत में

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश के दौरान 6 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सभी को पचोर पुलिस लाइन में रखा गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन की चुप्पी, कांग्रेस की नाराजगी

घटना को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। समर्थकों ने चेतावनी दी है कि यदि भास्कर मिश्रा को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो सिंगरौली में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद बवाल: पुलिस लाइन में समर्थकों की भीड़, 6 कांग्रेसी हिरासत में

Singrauli, MP

 मिश्रा ने बेकाबू यातायात और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में सड़क जाम करने की कोशिश की थी।

उन्होंने करीब 15 दिन पहले आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

प्रदर्शन की सूचना पहले ही दी थी

कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने 15 दिन पहले ही जिला प्रशासन को सूचित कर दिया था कि अगर सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। मिश्रा के अनुसार, शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है, जिसके चलते आम लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ यह विरोध आवश्यक था।

पुलिस ने मौके से ही की गिरफ्तारी

शनिवार को जब मिश्रा अपने समर्थकों के साथ परसोना क्षेत्र में सड़क जाम करने पहुंचे, तो मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल उन्हें हिरासत में लेकर पचोर पुलिस लाइन भेज दिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस लाइन पहुंच गए।

पुलिस लाइन में एकत्र हुए 50 से ज्यादा समर्थक

पुलिस लाइन के बाहर 50 से अधिक समर्थक जमा हो गए, जिन्होंने नेता की रिहाई की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और कांग्रेस नेता राजू सिंह भी वहां पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि या तो भास्कर मिश्रा को रिहा किया जाए या फिर सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जाए।

इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी, हालांकि किसी बड़े टकराव की खबर नहीं है।

6 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिरासत में

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश के दौरान 6 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सभी को पचोर पुलिस लाइन में रखा गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन की चुप्पी, कांग्रेस की नाराजगी

घटना को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। समर्थकों ने चेतावनी दी है कि यदि भास्कर मिश्रा को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो सिंगरौली में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-arrest-of-congress-leader-bhaskar-mishra-in-singrauli/article-27513

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.