अशोकनगर में पुलिस पर मारपीट का आरोप: अधेड़ की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम

Ashoknagar, MP

अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के बमूरिया गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर होता देख एसपी राजीव मिश्रा ने जांच के आदेश दिए और चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

परिजनों का आरोप — “पुलिस ने पीटा और कीचड़ में फेंक दिया”

मृतक की पहचान लखन यादव (45) पिता लक्ष्मण सिंह यादव, निवासी बमूरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात लखन गांव में शराब पी रहा था। तभी एक जीप और दो बाइकों से पहुंचे 7–8 पुलिसकर्मी, जिनमें कुछ वर्दी में और कुछ सिविल ड्रेस में थे, ने उसे रोककर बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी।

लखन जान बचाने के लिए भागा, लेकिन तालाब किनारे फिसलकर कीचड़ में गिर पड़ा। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे वहीं अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। दो घंटे बाद पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन

शुक्रवार सुबह परिजनों ने पहले अस्पताल परिसर में हंगामा किया, इसके बाद बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने मृतक का शव सड़क पर रखकर न्याय और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि लखन के शरीर पर डंडे और बेल्ट से पिटाई के स्पष्ट निशान हैं, जो पुलिस हिंसा की ओर इशारा करते हैं।

विधायक बोले — “यह कोई पहली घटना नहीं”

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक हरी बाबू राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, हाल के दिनों में पुलिस का रवैया लगातार सवालों के घेरे में रहा है। उन्होंने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीओपी विवेक शर्मा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

चार पुलिसकर्मी लाइन अटैच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीव मिश्रा ने प्रारंभिक जांच के बाद प्रधान आरक्षक नितिन यादव, आरक्षक विष्णु धाकड़, संजीव साहू और शाहरुख को लाइन अटैच कर दिया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-death-of-a-middle-aged-man-the-family-members/article-35260

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.