सगाई के बाद घुमाने ले गया मंगेतर, संबंध बनाने के बाद तोड़ दिया रिश्ता

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सगाई के बाद वह उसे घुमाने के लिए ले गया। होटल में ले जाकर संबंध बनाए और फिर सगाई तोड़ दी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, झांसी रोड थाना क्षेत्र नाका चंद्रवदनी इलाके की रहने वाली 21 साल की युवती ने पुलिस से शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि उसकी सगाई 1 जुलाई 2024 में इंदरगढ़ दतिया के रहने वाले देवांश साहू से हुई थी। सगाई होने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी थी। इसी बीच मंगेतर देवांश ने उसे घूमने के लिए बुलाया था। जिसके बाद युवती अपनी मां से पूछकर उससे मिलने गई थी।

घूमने की बात कहकर ले गया होटल

मंगेतर देवांश अपनी बाइक से युवती को बैजाताल घूमने की बात कह कर साथ ले गया था, लेकिन वह ग्वालियर के तानसेन नगर स्थित एक होटल में ले गया। जहां पहले से ही एक रूम मंगेतर ने बुक किया हुआ था। रूम में जाते ही उसने उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो मंगेतर ने उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वापस नाका चंद्रवदनी छोड़ कर चला गया।

दुष्कर्म के बाद तोड़ दिया रिश्ता

इसके करीब 2 महीने बाद मंगेतर के पिता का फोन आया और उन्होंने कहा कि वह रिश्ता तोड़ रहे हैं। क्योंकि देवांश युवती ने शादी करना नहीं चाहता। जिसके बाद युवती ने देवांश को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। युवती के पिता ने रिश्तदारों और सामाजिक तौर पर कई कोशिशें की कि शादी न टूटे और बात बन जाए। लेकिन मंगेतर शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। फिर क्या था युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी, इसके बाद परिजनों ने युवती के साथ पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मंगेतर देवांश के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सगाई के बाद घुमाने ले गया मंगेतर, संबंध बनाने के बाद तोड़ दिया रिश्ता

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सगाई के बाद वह उसे घुमाने के लिए ले गया। होटल में ले जाकर संबंध बनाए और फिर सगाई तोड़ दी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, झांसी रोड थाना क्षेत्र नाका चंद्रवदनी इलाके की रहने वाली 21 साल की युवती ने पुलिस से शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि उसकी सगाई 1 जुलाई 2024 में इंदरगढ़ दतिया के रहने वाले देवांश साहू से हुई थी। सगाई होने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी थी। इसी बीच मंगेतर देवांश ने उसे घूमने के लिए बुलाया था। जिसके बाद युवती अपनी मां से पूछकर उससे मिलने गई थी।

घूमने की बात कहकर ले गया होटल

मंगेतर देवांश अपनी बाइक से युवती को बैजाताल घूमने की बात कह कर साथ ले गया था, लेकिन वह ग्वालियर के तानसेन नगर स्थित एक होटल में ले गया। जहां पहले से ही एक रूम मंगेतर ने बुक किया हुआ था। रूम में जाते ही उसने उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो मंगेतर ने उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वापस नाका चंद्रवदनी छोड़ कर चला गया।

दुष्कर्म के बाद तोड़ दिया रिश्ता

इसके करीब 2 महीने बाद मंगेतर के पिता का फोन आया और उन्होंने कहा कि वह रिश्ता तोड़ रहे हैं। क्योंकि देवांश युवती ने शादी करना नहीं चाहता। जिसके बाद युवती ने देवांश को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। युवती के पिता ने रिश्तदारों और सामाजिक तौर पर कई कोशिशें की कि शादी न टूटे और बात बन जाए। लेकिन मंगेतर शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। फिर क्या था युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी, इसके बाद परिजनों ने युवती के साथ पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मंगेतर देवांश के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-engagement-he-took-away-the-relationship-after-having/article-15453

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.