- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भिंड में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बवाल: भीड़ ने कार-बाइक जलाईं, पुलिस ने गांव में संभाली स्थित...
भिंड में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बवाल: भीड़ ने कार-बाइक जलाईं, पुलिस ने गांव में संभाली स्थिति
Bhind, MP
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों पर हमला कर कार और बाइक में आग लगा दी।
घटना दबोह थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव की है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश बनी जानलेवा
जानकारी के अनुसार, अली उर्फ रुद्र प्रताप सिंह जाटव (35) का गांव के कौरव परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हुआ और कौरव परिवार के पांच लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
हमले में रुद्र प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका मामा भी घायल हुआ। परिजन उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़ और आगजनी
रुद्र की मौत की खबर फैलते ही जाटव समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों पर हमला कर खिड़कियां तोड़ दीं, कार और बाइक में आग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी असित यादव और एडिशनल एसपी संजीव पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दर्ज की पांच एफआईआर
पुलिस ने आरोपी रणवीर कौरव, अंशु कौरव, प्रहलाद कौरव, राजीव कौरव और कुंअर सिंह कौरव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही आगजनी और उपद्रव की घटनाओं पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
टीआई राजेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
गांव में तनाव, पुलिस का पहरा जारी
एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि वर्तमान में गांव की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए