- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मैहर में महापंचायत के बाद तनाव: हत्या के आरोपी के घर आग लगाने की कोशिश, झोपड़ी जलाई
मैहर में महापंचायत के बाद तनाव: हत्या के आरोपी के घर आग लगाने की कोशिश, झोपड़ी जलाई
Maihar, MP
बिगौड़ी गांव में एक महीने पहले हुए शिवनारायण तिवारी हत्याकांड को लेकर रविवार दोपहर ‘सकल हिंदू समाज’ ने महापंचायत बुलाई।
दोपहर 3 से 4 बजे तक हुई पंचायत में करीब 2000 से ज्यादा ग्रामीण और परिजन शामिल हुए। इसमें मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और आरोपी का मकान गिराने की मांग रखी गई।
महापंचायत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों ने आरोपी से जुड़े एक मकान और झोपड़ी को आग लगाने की कोशिश की। इसमें से एक झोपड़ी जल गई, हालांकि उसमें कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि उस झोपड़ी से नशे का कारोबार होता था। मौके पर मौजूद पुलिस ने आग बुझाई और भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया।
प्रशासन की कड़ी निगरानी
पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर और एसडीएम डॉ. आरती सिंह भी मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने कहा – “जिस झोपड़ी में आग लगाई गई है उसकी जांच हो रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल क्षेत्र में शांति है और पुलिस लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।
क्यों बुलाई गई थी पंचायत?
गांव के लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन से हत्याकांड, अतिक्रमण और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट थे। इसी वजह से महापंचायत बुलाई गई।
पंचायत के दौरान मृतक के लिए भजन-कीर्तन भी किया गया।
पृष्ठभूमि
11 जुलाई को बिगौड़ी गांव में शिवनारायण तिवारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में साहिल खान आरोपी है। हत्या के बाद परिजनों ने सड़क जाम किया था, जिसके बाद प्रशासन ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए