रेस्क्यू के बाद वन विभाग की लापरवाही से तेंदुआ फरार, गांव में दहशत का माहौल

Dewas, MP

देवास जिले के ग्राम पांदा में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया, जिसे ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने रेस्क्यू तो किया, लेकिन रेस्क्यू टीम की लापरवाही के चलते तेंदुआ बाहर निकलते ही भाग निकला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना शनिवार को दोपहर के वक्त सामने आई, जब ग्रामीणों ने कुएं से अजीब सी आवाजें सुनीं। पास जाकर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ कुएं में फंसा हुआ था। तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चारपाई की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

हालांकि, रेस्क्यू के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जैसे ही उसे बाहर निकाला गया, वह तेजी से भाग निकला और आसपास के जंगल की ओर चला गया। वन विभाग की यह चूक न सिर्फ तेंदुए की सुरक्षा, बल्कि ग्रामीणों की जान पर भी खतरा बन सकती है।

फिलहाल वन अमला तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। गांव में अब भी डर का माहौल है और कई लोग अपने बच्चों और मवेशियों को बाहर नहीं निकलने दे रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रेस्क्यू के दौरान तेंदुए के भागने की पूरी घटना कैद है। लोग वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि बिना उचित सुरक्षा प्रबंध के आखिर रेस्क्यू ऑपरेशन क्यों शुरू किया गया?

वन विभाग के अधिकारी अब तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे और कैमरे लगाने की तैयारी में जुटे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की लापरवाही से तेंदुआ फरार, गांव में दहशत का माहौल

Dewas, MP

घटना शनिवार को दोपहर के वक्त सामने आई, जब ग्रामीणों ने कुएं से अजीब सी आवाजें सुनीं। पास जाकर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ कुएं में फंसा हुआ था। तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चारपाई की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

हालांकि, रेस्क्यू के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जैसे ही उसे बाहर निकाला गया, वह तेजी से भाग निकला और आसपास के जंगल की ओर चला गया। वन विभाग की यह चूक न सिर्फ तेंदुए की सुरक्षा, बल्कि ग्रामीणों की जान पर भी खतरा बन सकती है।

फिलहाल वन अमला तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। गांव में अब भी डर का माहौल है और कई लोग अपने बच्चों और मवेशियों को बाहर नहीं निकलने दे रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रेस्क्यू के दौरान तेंदुए के भागने की पूरी घटना कैद है। लोग वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि बिना उचित सुरक्षा प्रबंध के आखिर रेस्क्यू ऑपरेशन क्यों शुरू किया गया?

वन विभाग के अधिकारी अब तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे और कैमरे लगाने की तैयारी में जुटे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-rescue-of-the-forest-department-the-atmosphere-of/article-23510

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.