रामनिवास के इस्तीफे के बाद वन विभाग के लिए विधायकों की लाइन, नागर सिंह भी रेस में शामिल!

JAGRAN DESK

रामनिवास रावत की हार के बाद वन विभाग किसे मिलेगा. नागर सिंह की उम्मीद तो बढ़ी है साथ ही कई विधायक जोर लगा रहे हैं.

विजयपुर उपचुनाव में रामनिवास रावत की हार के बाद प्रदेश की मोहन सरकार में एक बार फिर मंत्री पद को लेकर रेस शुरू होने जा रही है. रामनिवास रावत को इसी साल 8 जुलाई को वन मंत्री बनाया गया था, लेकिन उनकी हार के बाद एक बार फिर मोहन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. रामनिवास रावत के पास पर्यावरण और वन जैसे बड़े विभाग थे. उनके इस्तीफे के साथ ही फिलहाल यह दोनों विभाग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास चले जाएंगे. रामनिवास रावत के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब मोहन कैबिनेट में मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या घटकर 30 रह गई है. इस तरह अभी मंत्रिमंडल में 4 और मंत्रियों की जगह खाली हो गई है.

क्या फिर नागर को मिलेगा वन विभाग

रामनिवास रावत विधायक बनने के पहले ही कैबिनेट मंत्री बन गए थे. बीजेपी ने नागर सिंह चौहान से वन एवं पर्यावरण विभाग लेकर रामनिवास रावत को सौंप दिया था. इसके बाद नागर सिंह चौहान ने कड़ी नाराजगी जताई थी. रामनिवास रावत की उपचुनाव में हार और मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नागर सिंह चौहान एक बार फिर इस विभाग की दावेदारी कर सकते हैं. उधर कई सीनियर विधायकों की मंत्री पद को लेकर निगाह है. पार्टी के सीनियर विधायक गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, संजय पाठक एक बार फिर मंत्री बनाए जाने को लेकर दवाब बना सकते हैं.

मंत्रिमंडल में अब 4 जगह खाली

मोहन कैबिनेट में रामनिवास रावत के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या घटकर 30 रह गई है. मोहन सरकार में दो उप मुख्यमंत्री, 18 कैबिनेट मंत्री, 6राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री बनाए गए थे. मध्यप्रदेश विधानसभा सदस्यों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो मोहन सरकार में 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं. मंत्री पद के 4 खाली स्थानों पर बीजेपी के एक दर्जन से ज्यादा विधायक दौड़ में हैं. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया कहते हैं कि "अभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई सूचना नहीं है. पार्टी में संगठन तय करता है कि किसे क्या जिम्मेदारी दी जानी है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

रामनिवास के इस्तीफे के बाद वन विभाग के लिए विधायकों की लाइन, नागर सिंह भी रेस में शामिल!

JAGRAN DESK

विजयपुर उपचुनाव में रामनिवास रावत की हार के बाद प्रदेश की मोहन सरकार में एक बार फिर मंत्री पद को लेकर रेस शुरू होने जा रही है. रामनिवास रावत को इसी साल 8 जुलाई को वन मंत्री बनाया गया था, लेकिन उनकी हार के बाद एक बार फिर मोहन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. रामनिवास रावत के पास पर्यावरण और वन जैसे बड़े विभाग थे. उनके इस्तीफे के साथ ही फिलहाल यह दोनों विभाग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास चले जाएंगे. रामनिवास रावत के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब मोहन कैबिनेट में मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या घटकर 30 रह गई है. इस तरह अभी मंत्रिमंडल में 4 और मंत्रियों की जगह खाली हो गई है.

क्या फिर नागर को मिलेगा वन विभाग

रामनिवास रावत विधायक बनने के पहले ही कैबिनेट मंत्री बन गए थे. बीजेपी ने नागर सिंह चौहान से वन एवं पर्यावरण विभाग लेकर रामनिवास रावत को सौंप दिया था. इसके बाद नागर सिंह चौहान ने कड़ी नाराजगी जताई थी. रामनिवास रावत की उपचुनाव में हार और मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नागर सिंह चौहान एक बार फिर इस विभाग की दावेदारी कर सकते हैं. उधर कई सीनियर विधायकों की मंत्री पद को लेकर निगाह है. पार्टी के सीनियर विधायक गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, संजय पाठक एक बार फिर मंत्री बनाए जाने को लेकर दवाब बना सकते हैं.

मंत्रिमंडल में अब 4 जगह खाली

मोहन कैबिनेट में रामनिवास रावत के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या घटकर 30 रह गई है. मोहन सरकार में दो उप मुख्यमंत्री, 18 कैबिनेट मंत्री, 6राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री बनाए गए थे. मध्यप्रदेश विधानसभा सदस्यों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो मोहन सरकार में 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं. मंत्री पद के 4 खाली स्थानों पर बीजेपी के एक दर्जन से ज्यादा विधायक दौड़ में हैं. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया कहते हैं कि "अभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई सूचना नहीं है. पार्टी में संगठन तय करता है कि किसे क्या जिम्मेदारी दी जानी है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-resignation-of-ramniwas-line-of-mlas-for-forest/article-4115

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.