शादी के नाम पर अतिथि शिक्षक की लूट के बाद हत्या: कथावाचक से पूछा था "शादी कब होगी"

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अतिथि शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में लूट के बाद हत्या कर दी गई। शिक्षक कथित तौर पर शादी करने वहां पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शादी का झांसा देकर फंसाया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

कथावाचक से पूछा था सवाल 

कुछ दिन पहले इंद्र कुमार तिवारी जबलपुर के रिमझा गांव में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा में पहुंचे थे। वहां उन्होंने मंच से सवाल पूछा था, "मेरी शादी कब होगी?" इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस को संदेह है कि इसी वीडियो के आधार पर गिरोह ने इंद्र कुमार को निशाना बनाया।

शादी के लिए कुशीनगर गए, फिर गायब हो गए

49 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी जबलपुर के मझौली क्षेत्र के पड़वार गांव के रहने वाले थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वे अकेले रहते थे। बताया गया कि 30 मई को वे यूपी के कुशीनगर "खुशी" नाम की युवती से शादी करने गए थे।

शादी की तैयारी में उन्होंने एक एकड़ जमीन गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपए जुटाए और दुल्हन के लिए गहने खरीदे। 5 जून तक उनका फोन चालू था, लेकिन उसके बाद संपर्क टूट गया।

27 जून को मिली लाश, मोबाइल-गहने सब गायब

परिजनों द्वारा 8 जून को मझौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस और वीडियो खंगालने के बाद 27 जून को कुशीनगर के उपासपुर गांव से एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान इंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई।

शव के पास से न तो मोबाइल मिला, न गहने और न ही नकदी। इससे पुलिस को यह स्पष्ट हो गया कि लूट के इरादे से हत्या की गई है।

यूपी के युवक की गिरफ्तारी, गिरोह पर शक

पुलिस ने कुशीनगर निवासी कौशल गौड़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। चूंकि हत्या यूपी में हुई, इसलिए आगे की जांच कुशीनगर पुलिस कर रही है।

गांव में शोक की लहर, था बेहद सरल स्वभाव

गांववालों ने बताया कि इंद्र कुमार शांत, मिलनसार और भरोसेमंद शिक्षक थे। माता-पिता की मृत्यु के बाद अकेले जीवन व्यतीत कर रहे थे और खुद ही शादी के प्रयास कर रहे थे। उनकी निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शादी के नाम पर अतिथि शिक्षक की लूट के बाद हत्या: कथावाचक से पूछा था "शादी कब होगी"

Jabalpur, MP

कथावाचक से पूछा था सवाल 

कुछ दिन पहले इंद्र कुमार तिवारी जबलपुर के रिमझा गांव में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा में पहुंचे थे। वहां उन्होंने मंच से सवाल पूछा था, "मेरी शादी कब होगी?" इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस को संदेह है कि इसी वीडियो के आधार पर गिरोह ने इंद्र कुमार को निशाना बनाया।

शादी के लिए कुशीनगर गए, फिर गायब हो गए

49 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी जबलपुर के मझौली क्षेत्र के पड़वार गांव के रहने वाले थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वे अकेले रहते थे। बताया गया कि 30 मई को वे यूपी के कुशीनगर "खुशी" नाम की युवती से शादी करने गए थे।

शादी की तैयारी में उन्होंने एक एकड़ जमीन गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपए जुटाए और दुल्हन के लिए गहने खरीदे। 5 जून तक उनका फोन चालू था, लेकिन उसके बाद संपर्क टूट गया।

27 जून को मिली लाश, मोबाइल-गहने सब गायब

परिजनों द्वारा 8 जून को मझौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस और वीडियो खंगालने के बाद 27 जून को कुशीनगर के उपासपुर गांव से एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान इंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई।

शव के पास से न तो मोबाइल मिला, न गहने और न ही नकदी। इससे पुलिस को यह स्पष्ट हो गया कि लूट के इरादे से हत्या की गई है।

यूपी के युवक की गिरफ्तारी, गिरोह पर शक

पुलिस ने कुशीनगर निवासी कौशल गौड़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। चूंकि हत्या यूपी में हुई, इसलिए आगे की जांच कुशीनगर पुलिस कर रही है।

गांव में शोक की लहर, था बेहद सरल स्वभाव

गांववालों ने बताया कि इंद्र कुमार शांत, मिलनसार और भरोसेमंद शिक्षक थे। माता-पिता की मृत्यु के बाद अकेले जीवन व्यतीत कर रहे थे और खुद ही शादी के प्रयास कर रहे थे। उनकी निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-robbery-of-the-guest-teacher-in-the-name/article-25819

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.