शिवपुराण के बाद कथावाचक की मौत, कथा में कहा था '' कल मैं रहूं या ना रहूं''

Rajgad, MP

राजगढ़ में शिवपुराण के दौरान कथावाचक के मुंह से निकली बात हुई सच, साइलेंट अटैक से हुई मौत.

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक कथावाचक की मौत का अनोखा मामला सामने आया है. यहां ब्यावरा शहर में 31 मार्च से शिवमहापुराण कथा सुनाने इंदौर जिले से कथावाचक राकेश व्यास आए थे, जिनकी बीती रात साइलेंट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिछले दिन की कथा के दौरान पंडित राकेश व्यास ने कहा था कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कल मैं रहूं या ना रहूं. इसके बाद रात्रि भोजन के बाद वे सोने चले गए और फिर नहीं उठे. कथा वाचक की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शौक की लहर और सन्नाटा पसरा हुआ है.

6 अप्रैल को होना था कथा का समापन

ब्यावरा शहर के राजगढ़ रोड पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया था. इस कथा के दो दिवस पूर्ण हो चुके थे, जिसमें दूसरे दिन कथावाचक राकेश व्यास कथा समाप्त करके रात्रि भोजन के बाद सोने के लिए चले गए थे. लेकिन जब सुबह उन्हें स्थानीय रहवासियों ने जगाया तो वे फिर नहीं उठे. आनन-फानन में उन्हें पंजाबी हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रात तक समिति सदस्यों से की चर्चा

स्थानीय रहवासी जगदीश साहू ने ईटीवी भारत से बात करते हुए बताया, '' रात्रि विश्राम से पूर्व गुरुजी ने आयोजन समिति के कल्लू गुर्जर के यहां भोजन किया और वे उनके ठहरने के स्थान पर चले गए. देर रात तक उन्होंने फोन पर अपने परिवार और समिति के सदस्यों से चर्चा की, और फिर वे सो गए. लेकिन सुबह जब उन्हें चाय पानी के लिए जगाने गए तो वे उठे नहीं. उन्हें तुरंत पंजाबी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,उनके शव को इंदौर ले जाया गया है. कथा 7 दिन तक चलनी थी,लेकिन ऐसा हो जाने के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.''

Rajgarh kathawachak heart attack
कथावाचक की मौत के बाद आयोजन स्थल पर पसरा सन्नाटा 

कल मैं रहूं या ना रहूं...

बताया जा रहा है कि मंगलवार को अपनी कथा में मौत का जिक्र करते हुए राकेश व्यास ने कहा था, '' जिंदगी रंज ओ गम का मेला है, कल मैं रहूं या ना रहूं. तुम रहो या न रहो, कथा का श्रवण कर लीजिए एक दिन राजा, रंक और फकीर सब को जाना है.'' आयोजन समिति के अध्यक्ष के मुताबिक कथावाचक राकेश व्यास की मौत साइलेंट अटैक से हुई है. उनके बेटे ने इस बात की पुष्टि की है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुराण के बाद कथावाचक की मौत, कथा में कहा था '' कल मैं रहूं या ना रहूं''

Rajgad, MP

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक कथावाचक की मौत का अनोखा मामला सामने आया है. यहां ब्यावरा शहर में 31 मार्च से शिवमहापुराण कथा सुनाने इंदौर जिले से कथावाचक राकेश व्यास आए थे, जिनकी बीती रात साइलेंट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिछले दिन की कथा के दौरान पंडित राकेश व्यास ने कहा था कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कल मैं रहूं या ना रहूं. इसके बाद रात्रि भोजन के बाद वे सोने चले गए और फिर नहीं उठे. कथा वाचक की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शौक की लहर और सन्नाटा पसरा हुआ है.

6 अप्रैल को होना था कथा का समापन

ब्यावरा शहर के राजगढ़ रोड पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया था. इस कथा के दो दिवस पूर्ण हो चुके थे, जिसमें दूसरे दिन कथावाचक राकेश व्यास कथा समाप्त करके रात्रि भोजन के बाद सोने के लिए चले गए थे. लेकिन जब सुबह उन्हें स्थानीय रहवासियों ने जगाया तो वे फिर नहीं उठे. आनन-फानन में उन्हें पंजाबी हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रात तक समिति सदस्यों से की चर्चा

स्थानीय रहवासी जगदीश साहू ने ईटीवी भारत से बात करते हुए बताया, '' रात्रि विश्राम से पूर्व गुरुजी ने आयोजन समिति के कल्लू गुर्जर के यहां भोजन किया और वे उनके ठहरने के स्थान पर चले गए. देर रात तक उन्होंने फोन पर अपने परिवार और समिति के सदस्यों से चर्चा की, और फिर वे सो गए. लेकिन सुबह जब उन्हें चाय पानी के लिए जगाने गए तो वे उठे नहीं. उन्हें तुरंत पंजाबी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,उनके शव को इंदौर ले जाया गया है. कथा 7 दिन तक चलनी थी,लेकिन ऐसा हो जाने के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.''

Rajgarh kathawachak heart attack
कथावाचक की मौत के बाद आयोजन स्थल पर पसरा सन्नाटा 

कल मैं रहूं या ना रहूं...

बताया जा रहा है कि मंगलवार को अपनी कथा में मौत का जिक्र करते हुए राकेश व्यास ने कहा था, '' जिंदगी रंज ओ गम का मेला है, कल मैं रहूं या ना रहूं. तुम रहो या न रहो, कथा का श्रवण कर लीजिए एक दिन राजा, रंक और फकीर सब को जाना है.'' आयोजन समिति के अध्यक्ष के मुताबिक कथावाचक राकेश व्यास की मौत साइलेंट अटैक से हुई है. उनके बेटे ने इस बात की पुष्टि की है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-shivpuran-the-death-of-the-narrator-was-said/article-16514

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.