- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विदिशा में युवती की आत्महत्या के बाद भारी तनाव, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
विदिशा में युवती की आत्महत्या के बाद भारी तनाव, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
Vidisha, MP
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक युवती की आत्महत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया है. मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक युवती की खुदकुशी के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. कुरवाई के उमरछा ग्राम में युवती की आत्महत्या को लेकर लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद पहले युवती के परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया और इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. इलाके के माहौल को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि उसी गांव के आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था.
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन युवती की आत्महत्या के बाद गांव में हालात बेकाबू हो गए. आक्रोशित भीड़ ने घरों में आग लगा दी, मोटरसाइकिल और कारों को भी आग के हवाले कर दिया गया.
गांव छावनी में तब्दील
खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और भारी पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पूरा गाँव छावनी में तब्दील हो चुका है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए