- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शादी के तीन महीने बाद व्यापारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया पत्नी के प्रेमी पर आरोप
शादी के तीन महीने बाद व्यापारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया पत्नी के प्रेमी पर आरोप
Ambah, MP
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवक दिलावर कुशवाहा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
दिलावर की शादी इसी साल 28 मई को भिंड जिले के मेहगांव में हुई थी। मृतक के छोटे भाई विशाल (22) ने बताया कि भाभी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। जब दिलावर ने उस युवक को समझाने की कोशिश की, तो उसने धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा।
विशाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाभी मायके चली गई थीं और बार-बार कहने के बावजूद घर नहीं लौटीं। दिलावर ने यह बात अपने ससुराल में बताई तो वहां से भी उसे धमकियां मिलीं। इसी तनाव और मानसिक दबाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
किराने की दुकान चलाता था मृतक
दिलावर अपने पिता रामकिशोर कुशवाह के साथ अंबाह के गंज बाजार में किराने की दुकान चलाता था। शनिवार को भी वह दुकान से लौटकर घर आया और रात को पत्नी व ससुराल पक्ष से उसकी फोन पर बहस हुई।
भाई विशाल ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे दिलावर अपने कमरे में चला गया। सुबह जब वह जागा तो भाई को फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि, “परिवार वालों ने जो आरोप लगाए हैं, उन सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए