'अघोरी' का वेश और तंत्र साधना के पीछे छिपा था देश का मोस्ट वांटेड हेरोइन तस्कर

Ujjain, MP

राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले ढाई साल से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर ‘अघोरी बाबा’ बनकर छुपा हुआ था।

आरोपी पूर्णराम शर्मा उर्फ ‘पूर्ण अघोरी’ को सोमवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह शवों के साथ तंत्र साधना करता था और खुद को ‘तांत्रिक’ बताकर चेले भी बना चुका था।

शरीर पर भस्म, सिर पर जटाएं, जुबान पर तंत्र:

पूर्णराम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पूरे हुलिए को ही बदल दिया था। उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में वह अघोरी वेश में रहने लगा। शरीर पर भस्म, जटाएं और गाढ़ी दाढ़ी के साथ वह आम लोगों की नजरों से छिपा रहा। उसने नाम भी बदल लिया था – 'पूर्ण अघोरी'।

100 से अधिक शवों के साथ तंत्र साधना का दावा:

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने तंत्र साधना के बहाने बनारस, कामाख्या (असम), तारापीठ (पश्चिम बंगाल) और उज्जैन में कई जगहों पर कथित रूप से 100 से ज्यादा शवों के साथ क्रियाएं कीं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसने अपने "चेले-शिष्यों" के सामने कई बार इस बात का दावा किया था।

ऐसे सामने आया असली चेहरा:

हनुमानगढ़ पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2023 को स्थानीय पुलिस ने एक हेरोइन सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ड्रग्स की सप्लाई ‘पूर्णराम शर्मा’ नाम के व्यक्ति से होती थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी।

देशभर में बदलता रहा ठिकाने:

थानाधिकारी सुभाषचंद्र के अनुसार, फरारी के दौरान आरोपी बनारस, कामाख्या, गुवाहाटी, वीरभूम (WB) और उज्जैन जैसे तीर्थस्थलों पर ‘साधु’ बनकर छिपा रहा। उसने तंत्र साधना की आड़ में चेला मंडली बनाई और पुलिस को भ्रमित करता रहा।

एनडीपीएस के तहत पहले से दर्ज हैं केस:

आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। वह श्रीगंगानगर जिले में भी कई मामलों में वांछित था। फिलहाल पुलिस उसे हनुमानगढ़ लेकर आई है और आगे की पूछताछ जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

'अघोरी' का वेश और तंत्र साधना के पीछे छिपा था देश का मोस्ट वांटेड हेरोइन तस्कर

Ujjain, MP

आरोपी पूर्णराम शर्मा उर्फ ‘पूर्ण अघोरी’ को सोमवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह शवों के साथ तंत्र साधना करता था और खुद को ‘तांत्रिक’ बताकर चेले भी बना चुका था।

शरीर पर भस्म, सिर पर जटाएं, जुबान पर तंत्र:

पूर्णराम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पूरे हुलिए को ही बदल दिया था। उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में वह अघोरी वेश में रहने लगा। शरीर पर भस्म, जटाएं और गाढ़ी दाढ़ी के साथ वह आम लोगों की नजरों से छिपा रहा। उसने नाम भी बदल लिया था – 'पूर्ण अघोरी'।

100 से अधिक शवों के साथ तंत्र साधना का दावा:

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने तंत्र साधना के बहाने बनारस, कामाख्या (असम), तारापीठ (पश्चिम बंगाल) और उज्जैन में कई जगहों पर कथित रूप से 100 से ज्यादा शवों के साथ क्रियाएं कीं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसने अपने "चेले-शिष्यों" के सामने कई बार इस बात का दावा किया था।

ऐसे सामने आया असली चेहरा:

हनुमानगढ़ पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2023 को स्थानीय पुलिस ने एक हेरोइन सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ड्रग्स की सप्लाई ‘पूर्णराम शर्मा’ नाम के व्यक्ति से होती थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी।

देशभर में बदलता रहा ठिकाने:

थानाधिकारी सुभाषचंद्र के अनुसार, फरारी के दौरान आरोपी बनारस, कामाख्या, गुवाहाटी, वीरभूम (WB) और उज्जैन जैसे तीर्थस्थलों पर ‘साधु’ बनकर छिपा रहा। उसने तंत्र साधना की आड़ में चेला मंडली बनाई और पुलिस को भ्रमित करता रहा।

एनडीपीएस के तहत पहले से दर्ज हैं केस:

आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। वह श्रीगंगानगर जिले में भी कई मामलों में वांछित था। फिलहाल पुलिस उसे हनुमानगढ़ लेकर आई है और आगे की पूछताछ जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/aghoris-dress-and-tantra-was-hidden-behind-the-practice-of/article-29175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.