- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धौलपुर के दमोह झरने में हादसा: एयरफोर्स जवान डूबा, SDRF और गोताखोरों की तलाश जारी
धौलपुर के दमोह झरने में हादसा: एयरफोर्स जवान डूबा, SDRF और गोताखोरों की तलाश जारी
Dholpur, MP
धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दमोह झरने में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए एयरफोर्स का जवान झरने में डूब गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद उसके साथी जवान बिना किसी को बताए मौके से चले गए।
पुलिस के मुताबिक, तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के तारोड़ा निवासी लक्ष्मी प्रसाद नामक एयरफोर्स जवान बुधवार शाम करीब 6 बजे झरने में डूब गया। लेकिन हादसे की जानकारी पुलिस को पूरे 12 घंटे बाद, गुरुवार सुबह ग्वालियर से आए एयरफोर्स अधिकारी के फोन के जरिए मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों को तलाश अभियान में लगाया गया। जवान की खोजबीन लगातार जारी है।
दमोह झरना: 300 फीट ऊंचाई से गिरता पानी
दमोह झरना धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड में घने जंगलों के बीच स्थित है। मानसून के मौसम में यहां करीब 300 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है। साफ पानी और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह खास पहचान रखती है। हालांकि, हादसों के चलते यह जगह कई बार सुर्खियों में भी रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए