शादी में शामिल होने आए एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत, नागपुर से आई बटालियन ने दी अंतिम विदाई

Narsinghpur, MP

कर्नाटक के बेलगाम में पदस्थ एयरफोर्स जवान ऋषिकांत विश्वकर्मा की नरसिंहपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 35 वर्षीय ऋषिकांत अपनी बहन की शादी में शामिल होने गृहग्राम आए थे। हादसा शनिवार को ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाह पिपरिया के पास हुआ, जब उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

घटना में गंभीर रूप से घायल ऋषिकांत को जबलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे की खबर से परिवार ही नहीं, पूरा गांव शोक में डूब गया।

तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा गांव, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

रविवार सुबह जब ऋषिकांत का पार्थिव शरीर तिन्दनी गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। नागपुर से विशेष रूप से पहुंची वायुसेना की बटालियन ने सैन्य सम्मान और प्रोटोकॉल के तहत उन्हें अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से उनके अंतिम दर्शन किए।

कर्तव्यनिष्ठ और देशभक्त थे ऋषिकांत

परिजनों के अनुसार ऋषिकांत अत्यंत अनुशासित और देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित थे। वे एयरफोर्स में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन पर्सन के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में कर्नाटक के बेलगाम एयरबेस पर तैनात थे।

कार चालक की तलाश जारी, परिजनों ने मुआवजा मांगा

हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शादी में शामिल होने आए एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत, नागपुर से आई बटालियन ने दी अंतिम विदाई

Narsinghpur, MP

घटना में गंभीर रूप से घायल ऋषिकांत को जबलपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे की खबर से परिवार ही नहीं, पूरा गांव शोक में डूब गया।

तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा गांव, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

रविवार सुबह जब ऋषिकांत का पार्थिव शरीर तिन्दनी गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। नागपुर से विशेष रूप से पहुंची वायुसेना की बटालियन ने सैन्य सम्मान और प्रोटोकॉल के तहत उन्हें अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से उनके अंतिम दर्शन किए।

कर्तव्यनिष्ठ और देशभक्त थे ऋषिकांत

परिजनों के अनुसार ऋषिकांत अत्यंत अनुशासित और देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित थे। वे एयरफोर्स में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन पर्सन के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में कर्नाटक के बेलगाम एयरबेस पर तैनात थे।

कार चालक की तलाश जारी, परिजनों ने मुआवजा मांगा

हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/airforce-jawan-who-came-to-attend-the-wedding-died-in/article-24426

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.