बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Ujjain, MP

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से की चर्चा.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री व टीडीपी नेता राममोहन नायडू रविवार को उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. केंद्रीय मंत्री महाकालेश्वर मंदिर में पहली बार भगवान का दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं पर भी मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर उज्जैन में एयरपोर्ट की सुविधा विकसित करने के लिए हर संभव मदद करेगी.

काफी दिनों से थी महाकाल दर्शन की इच्छा

केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह पर भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया. पूजा का संचालन पुजारी आशीष कर रहे थे. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया. मंदिर परिसर में उनके साथ स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे.

मंदिर परिसर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, '' पहली बार महाकाल के दर्शन करने के लिए आया हूं, काफी दिनों से बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी. स्थीनीय सांसद अनिल फिरोजिया जी भी लंबे समय से यहां दर्शन के लिए बुला रहे थे और आज ये मुमकिन हुआ. यहां के सीएम और सांसद मुझे उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की बात कह चुके हैं. हम राज्य सरकार के साथ मिलकर यहां एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं पर विचार करेंगे.''

केंद्र सरकार करेगी पूरी मदद

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, "राज्य सरकार ने एयरपोर्ट की मांग रखी है. हम इस मांग को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे. उज्जैन विश्वभर में एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, केंद्र सरकार इस दिशा में पूरा समर्थन देगी ताकि उज्जैन देश और विदेश से बेहतर कनेक्टिविटी पा सके. आंध्रप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

उन्होंने महाकाल लोक परियोजना और मंदिर परिसर के विकास कार्यों की खूब प्रशंसा की. कहा कि इस परियोजना ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को और सुखद बनाया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Ujjain, MP

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री व टीडीपी नेता राममोहन नायडू रविवार को उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. केंद्रीय मंत्री महाकालेश्वर मंदिर में पहली बार भगवान का दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं पर भी मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर उज्जैन में एयरपोर्ट की सुविधा विकसित करने के लिए हर संभव मदद करेगी.

काफी दिनों से थी महाकाल दर्शन की इच्छा

केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह पर भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया. पूजा का संचालन पुजारी आशीष कर रहे थे. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया. मंदिर परिसर में उनके साथ स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे.

मंदिर परिसर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, '' पहली बार महाकाल के दर्शन करने के लिए आया हूं, काफी दिनों से बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी. स्थीनीय सांसद अनिल फिरोजिया जी भी लंबे समय से यहां दर्शन के लिए बुला रहे थे और आज ये मुमकिन हुआ. यहां के सीएम और सांसद मुझे उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की बात कह चुके हैं. हम राज्य सरकार के साथ मिलकर यहां एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं पर विचार करेंगे.''

केंद्र सरकार करेगी पूरी मदद

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, "राज्य सरकार ने एयरपोर्ट की मांग रखी है. हम इस मांग को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे. उज्जैन विश्वभर में एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, केंद्र सरकार इस दिशा में पूरा समर्थन देगी ताकि उज्जैन देश और विदेश से बेहतर कनेक्टिविटी पा सके. आंध्रप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

उन्होंने महाकाल लोक परियोजना और मंदिर परिसर के विकास कार्यों की खूब प्रशंसा की. कहा कि इस परियोजना ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को और सुखद बनाया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/airport-will-be-built-in-ujjain-the-city-of-baba/article-6101

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.