भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज, 22 देशों से आई जमातें, पहली बार बाइक एंबुलेंस सेवा

BHOPAL, MP

22 देशों से जमातें ईंटखेड़ी पहुंच गई हैं.

शुक्रवार सुबह फज्र की नमाज के बाद भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में मुस्लिमों के सबसे बड़े आयाजनों में से एक आलमी तब्लीगी इज्तिमा का शुभारंभ हो गया है. चार दिवसीय इस इज्तिमा में 10 से 12 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसमें शामिल होने के लिए जर्मनी, यूके और अरब देशों समेत अन्य 22 देशों से जमातें भोपाल पहुंच गई हैं. कल रात से ही देश और विदेश से लोगों का पहुंचना शुरु हो गया था. जिसके कारण गुरुवार से ही घासीपुरा को जाने वाले रास्तों में ट्रैफिक बढ़ गया है. पुलिस के साथ सैकड़ों वालेंटियर व्यवस्था संभाल रहे हैं. आज सुबह तक आयोजन स्थल पर करीब 2 लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं.

हिंदू-मुसलमान दोनों मिलकर कर रहे सेवा
आयोजन स्थल पर आने वाली जमातों के स्वागत के लिए इस्तकबालिया टेंट लगा हुआ है. इसके बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. चूंकि वाहनों की पार्किग पंडाल से दूर है. ऐसे में पार्किंग से पंडाल तक लोगों के छोड़ने और पहुंचाने के लिए लोग निशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है. इसमें हिंदू और मुसलमान दोनों धर्मों के लोग हैं. वहीं इंतेजामिया कमेटी ने यहां करीब 300 दुकानों को परमिशन दी है. इसमें दोनों धर्मों के लोग शामिल हैं. बस दुकानदारों से शर्त रखी गई है कि उन्हें इसके बदले लोगों को किफायती खाना और व्यवस्थाएं देनी होंगी.

bhopal tablighi ijtema 2024
इज्तिमा में बाइक एंबुलेंस की सुविधा भी मौजूद है
 
इन देशों की जमातें भोपाल पहुंची
आलमी तब्लीगी इज्तिमा 2024 में शामिल होने के लिए 22 देशों की जमातें भोपाल पहुंच चुकी हैं. गुरुवार सुबह तक म्यानमार, मोरक्को, किर्गिस्तान, साउदी अरब, बंग्लादेश, जर्मनी, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, सूडान, मिस्त्र, फ्रांस, ट्यूनीशिया, केन्या, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, थाईलैंड, यूएसए, यूके और अन्य 20 देशों के लोगों ने आमद दर्ज करा दी है. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पुलिस, प्रशासन और अन्य सरकारी विभागों के साथ 35 हजार कार्यकर्ता भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Intkhedi Ghasipura ijtema
तब्लीगी इज्तिमा में 10 लाख से अधिक लोग जुटेंगे 
 
आयोजन स्थल पर ये रहेगी व्यवस्था
दुनिया भर से आने वाली जमातों के खानपान के इंतजाम में यहां करीब 80 फूड जोन बनाए गए हैं. नो प्राफिट-नो लास के आधार पर दुकानों का आवंटन किया गया है. करीब 65 पार्किंग जोन बनाए गए हैं. करीब 250 एकड़ में बने इन पार्किंग में बड़े वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे. इज्तिमागाह पर जमातियों के वुजु के लिए करीब 16 हजार नल लगाए गए हैं. करीब एक करोड़ लीटर पानी रोजाना नहाने, वुजू और टायलेट के लिए मुहैया कराया जाएगा. पानी के इंतजाम के लिए यहां करीब 52 ट्यूबवेल में से करीब दर्जन भर हिंदू समुदाय के लोगों के हैं. पहली बार इज्तिमा में बाइक एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है.

इज्तिमा स्थल पर पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह
इस बार करीब 350 से ज्यादा निकाह रजिस्ट्रेशन हुए हैं. पानी के लिए 20 किमी लंबी पाइप लाइन, 52 ट्यूबवेल, 22500 टोटियां, एक करोड़ लीटर पानी रोजाना मुहैया कराया जाएगा. नहाने और वुजू के लिए गर्म पानी, 2000 लीटर पानी की आठ टंकियों में पानी गर्म होता रहेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज, 22 देशों से आई जमातें, पहली बार बाइक एंबुलेंस सेवा

BHOPAL, MP

शुक्रवार सुबह फज्र की नमाज के बाद भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में मुस्लिमों के सबसे बड़े आयाजनों में से एक आलमी तब्लीगी इज्तिमा का शुभारंभ हो गया है. चार दिवसीय इस इज्तिमा में 10 से 12 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसमें शामिल होने के लिए जर्मनी, यूके और अरब देशों समेत अन्य 22 देशों से जमातें भोपाल पहुंच गई हैं. कल रात से ही देश और विदेश से लोगों का पहुंचना शुरु हो गया था. जिसके कारण गुरुवार से ही घासीपुरा को जाने वाले रास्तों में ट्रैफिक बढ़ गया है. पुलिस के साथ सैकड़ों वालेंटियर व्यवस्था संभाल रहे हैं. आज सुबह तक आयोजन स्थल पर करीब 2 लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं.

हिंदू-मुसलमान दोनों मिलकर कर रहे सेवा
आयोजन स्थल पर आने वाली जमातों के स्वागत के लिए इस्तकबालिया टेंट लगा हुआ है. इसके बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. चूंकि वाहनों की पार्किग पंडाल से दूर है. ऐसे में पार्किंग से पंडाल तक लोगों के छोड़ने और पहुंचाने के लिए लोग निशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है. इसमें हिंदू और मुसलमान दोनों धर्मों के लोग हैं. वहीं इंतेजामिया कमेटी ने यहां करीब 300 दुकानों को परमिशन दी है. इसमें दोनों धर्मों के लोग शामिल हैं. बस दुकानदारों से शर्त रखी गई है कि उन्हें इसके बदले लोगों को किफायती खाना और व्यवस्थाएं देनी होंगी.

bhopal tablighi ijtema 2024
इज्तिमा में बाइक एंबुलेंस की सुविधा भी मौजूद है
 
इन देशों की जमातें भोपाल पहुंची
आलमी तब्लीगी इज्तिमा 2024 में शामिल होने के लिए 22 देशों की जमातें भोपाल पहुंच चुकी हैं. गुरुवार सुबह तक म्यानमार, मोरक्को, किर्गिस्तान, साउदी अरब, बंग्लादेश, जर्मनी, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, सूडान, मिस्त्र, फ्रांस, ट्यूनीशिया, केन्या, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, थाईलैंड, यूएसए, यूके और अन्य 20 देशों के लोगों ने आमद दर्ज करा दी है. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पुलिस, प्रशासन और अन्य सरकारी विभागों के साथ 35 हजार कार्यकर्ता भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Intkhedi Ghasipura ijtema
तब्लीगी इज्तिमा में 10 लाख से अधिक लोग जुटेंगे 
 
आयोजन स्थल पर ये रहेगी व्यवस्था
दुनिया भर से आने वाली जमातों के खानपान के इंतजाम में यहां करीब 80 फूड जोन बनाए गए हैं. नो प्राफिट-नो लास के आधार पर दुकानों का आवंटन किया गया है. करीब 65 पार्किंग जोन बनाए गए हैं. करीब 250 एकड़ में बने इन पार्किंग में बड़े वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे. इज्तिमागाह पर जमातियों के वुजु के लिए करीब 16 हजार नल लगाए गए हैं. करीब एक करोड़ लीटर पानी रोजाना नहाने, वुजू और टायलेट के लिए मुहैया कराया जाएगा. पानी के इंतजाम के लिए यहां करीब 52 ट्यूबवेल में से करीब दर्जन भर हिंदू समुदाय के लोगों के हैं. पहली बार इज्तिमा में बाइक एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है.

इज्तिमा स्थल पर पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह
इस बार करीब 350 से ज्यादा निकाह रजिस्ट्रेशन हुए हैं. पानी के लिए 20 किमी लंबी पाइप लाइन, 52 ट्यूबवेल, 22500 टोटियां, एक करोड़ लीटर पानी रोजाना मुहैया कराया जाएगा. नहाने और वुजू के लिए गर्म पानी, 2000 लीटर पानी की आठ टंकियों में पानी गर्म होता रहेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alami-tablighi-ijtima-begins-in-bhopal/article-4447

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.