PM मोदी के दौरे को लेकर भोपाल में अलर्ट, 25 आईपीएस और 5500 जवान सुरक्षा में तैनात

BHOPAL, MP

पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. 25 आईपीएस और 5500 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को मध्यप्रदेश आ रहे हैं. सबसे पहले वो छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद 23 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे राजा भोज विमानतल पहुंचेंगे. जहां से सीधे पीएम को राजभवन लाया जाएगा. इस मार्ग पर पुलिस का सघन पहरा रहेगा. जब प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से राजभवन तक आएगा, उस दौरान रास्ते में स्थित घर और अपार्टमेंट की छत या खिड़कियों से रहवासियों के झांकने पर पाबंदी रहेगी. पुलिस वाच टावर से पूरे रुट की निगरानी करेगी.

1500 होटलों की चेकिंग, 10 हजार का वेरिफिकेशन
भोपाल में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट से राजभवन के रास्ते में पड़ने वाले 1500 होटल, रेस्टारेंट, लाज और अन्य संस्थानों की चेकिंग कर चुकी है. घर या अपार्टमेंट में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों का वेरिफिकेशन किया गया है. पीएम मोदी भोपाल में 23 फरवरी दोपहर 3.30 बजे से 24 फरवरी को सुबह 11.30 बजे तक भोपाल में रहेंगे. इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में रेड जोन व नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. इस दौरान लोगों को ड्रोन, गुब्बारे समेत अन्य चीजों के उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा.

राजभवन में विश्राम करेंगे नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी की दोपहर 3.30 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे हेलिकॉप्टर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम आएंगे. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हेलीपेड बनाया जा रहा है. वहां से वे कार से राजभवन जाएंगे. वहां कुछ देर विश्राम करने के बाद शाम को मिंटो हाल में भाजपा के सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करेंगे. इसके बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे.

    24 फरवरी को 10 बजे करेंगे जीआईएस का शुभारंभ
    मोदी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे जीआईएस का शुभारंभ करेंगे. यहां करीब 20 मिनट तक मोदी का संबोधन भी होगा. करीब सवा घंटे रुकने के बाद सुबह 11.15 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम की उपस्थिति को देखते हुए मानव संग्रहालय में 24 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के दौरान पीएम मोदी की थी लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था रहेगी.

    भोपाल पहुंची एसपीजी, ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

      भोपाल में पीएम के आने से पहले एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है. मोदी की सुरक्षा में 25 आईपीएस समेत 5500 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. शुक्रवार को एसपीजी ने पीएम के कारकेड की रिहर्सल की. ओल्ड एयरपोर्ट से कारकेड राज भवन होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल मानव संग्रहालय पहुंचा. यह दूरी 19 मिनट में तय की. पीएम मोदी की पहली लेयर में एसपीजी कंमाडों, दूसरी लेयर में आईपीएस और तीसरी लेयर में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. कार्यक्रम की निगरानी एडीजी स्तर के अधिकारी करेंगे. एक दर्जन ड्रोन और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

      PM मोदी के दौरे को लेकर भोपाल में अलर्ट, 25 आईपीएस और 5500 जवान सुरक्षा में तैनात

      BHOPAL, MP

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को मध्यप्रदेश आ रहे हैं. सबसे पहले वो छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद 23 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे राजा भोज विमानतल पहुंचेंगे. जहां से सीधे पीएम को राजभवन लाया जाएगा. इस मार्ग पर पुलिस का सघन पहरा रहेगा. जब प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से राजभवन तक आएगा, उस दौरान रास्ते में स्थित घर और अपार्टमेंट की छत या खिड़कियों से रहवासियों के झांकने पर पाबंदी रहेगी. पुलिस वाच टावर से पूरे रुट की निगरानी करेगी.

      1500 होटलों की चेकिंग, 10 हजार का वेरिफिकेशन
      भोपाल में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट से राजभवन के रास्ते में पड़ने वाले 1500 होटल, रेस्टारेंट, लाज और अन्य संस्थानों की चेकिंग कर चुकी है. घर या अपार्टमेंट में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों का वेरिफिकेशन किया गया है. पीएम मोदी भोपाल में 23 फरवरी दोपहर 3.30 बजे से 24 फरवरी को सुबह 11.30 बजे तक भोपाल में रहेंगे. इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में रेड जोन व नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. इस दौरान लोगों को ड्रोन, गुब्बारे समेत अन्य चीजों के उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा.

      राजभवन में विश्राम करेंगे नरेंद्र मोदी
      प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी की दोपहर 3.30 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे हेलिकॉप्टर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम आएंगे. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हेलीपेड बनाया जा रहा है. वहां से वे कार से राजभवन जाएंगे. वहां कुछ देर विश्राम करने के बाद शाम को मिंटो हाल में भाजपा के सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करेंगे. इसके बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे.

        24 फरवरी को 10 बजे करेंगे जीआईएस का शुभारंभ
        मोदी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे जीआईएस का शुभारंभ करेंगे. यहां करीब 20 मिनट तक मोदी का संबोधन भी होगा. करीब सवा घंटे रुकने के बाद सुबह 11.15 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम की उपस्थिति को देखते हुए मानव संग्रहालय में 24 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के दौरान पीएम मोदी की थी लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था रहेगी.

        भोपाल पहुंची एसपीजी, ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

          भोपाल में पीएम के आने से पहले एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है. मोदी की सुरक्षा में 25 आईपीएस समेत 5500 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. शुक्रवार को एसपीजी ने पीएम के कारकेड की रिहर्सल की. ओल्ड एयरपोर्ट से कारकेड राज भवन होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल मानव संग्रहालय पहुंचा. यह दूरी 19 मिनट में तय की. पीएम मोदी की पहली लेयर में एसपीजी कंमाडों, दूसरी लेयर में आईपीएस और तीसरी लेयर में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. कार्यक्रम की निगरानी एडीजी स्तर के अधिकारी करेंगे. एक दर्जन ड्रोन और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे.
          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alert-25-ips-and-5500-personnel-posted-in-security-for/article-11223

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.