एमपी में बारिश का दौर तेज: ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून पूरे जोर पर है। शनिवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई और रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 34.2 इंच औसत बारिश, सिर्फ 2.8 इंच बाकी

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है।

  • सामान्य से 6.4 इंच ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

  • औसत 37 इंच में से 92% कोटा पूरा हो चुका है।

  • गुना में सबसे ज्यादा 52 इंच बारिश हुई है।

  • मंडला और अशोकनगर में भी आंकड़ा 50 इंच पार कर गया है।

 नीमच-मंदसौर में सबसे बड़ा खतरा

अगले 24 घंटे में नीमच और मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश का अनुमान है। यहां 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।

  • ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी है।

 डैमों का जलस्तर बढ़ा

शनिवार सुबह तवा डैम के तीन गेट खोले गए, जिससे निचले इलाकों में पानी छोड़ा गया। लगातार बारिश से नदियों और तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

 प्रदेश का बारिश का हाल

  • गुना – 52 इंच

  • मंडला-अशोकनगर – 50+ इंच

  • टीकमगढ़ – 47.3 इंच

  • निवाड़ी – 46.7 इंच

  • पूरे एमपी – 34.2 इंच (92% सीजनल कोटा)

 कहां ज्यादा, कहां कम

  • ग्वालियर-चंबल और सागर-रीवा संभाग में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहा।

  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना और श्योपुर में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

  • वहीं, इंदौर और उज्जैन संभाग में कई जिलों में अभी भी आधे से कम पानी गिरा है।

 भोपाल का रिकॉर्ड

अगस्त में भोपाल हमेशा से बारिश के लिए मशहूर रहा है।

  • अगस्त 2006 में राजधानी में 35 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।

  • एक ही दिन में सबसे ज्यादा 12 इंच बारिश 14 अगस्त 2006 को हुई थी।

  • इस साल भी अगस्त के बाकी दिन बारिश से भरे रहने की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में बारिश का दौर तेज: ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून पूरे जोर पर है। शनिवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई और रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 34.2 इंच औसत बारिश, सिर्फ 2.8 इंच बाकी

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है।

  • सामान्य से 6.4 इंच ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

  • औसत 37 इंच में से 92% कोटा पूरा हो चुका है।

  • गुना में सबसे ज्यादा 52 इंच बारिश हुई है।

  • मंडला और अशोकनगर में भी आंकड़ा 50 इंच पार कर गया है।

 नीमच-मंदसौर में सबसे बड़ा खतरा

अगले 24 घंटे में नीमच और मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश का अनुमान है। यहां 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।

  • ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी है।

 डैमों का जलस्तर बढ़ा

शनिवार सुबह तवा डैम के तीन गेट खोले गए, जिससे निचले इलाकों में पानी छोड़ा गया। लगातार बारिश से नदियों और तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

 प्रदेश का बारिश का हाल

  • गुना – 52 इंच

  • मंडला-अशोकनगर – 50+ इंच

  • टीकमगढ़ – 47.3 इंच

  • निवाड़ी – 46.7 इंच

  • पूरे एमपी – 34.2 इंच (92% सीजनल कोटा)

 कहां ज्यादा, कहां कम

  • ग्वालियर-चंबल और सागर-रीवा संभाग में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहा।

  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना और श्योपुर में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

  • वहीं, इंदौर और उज्जैन संभाग में कई जिलों में अभी भी आधे से कम पानी गिरा है।

 भोपाल का रिकॉर्ड

अगस्त में भोपाल हमेशा से बारिश के लिए मशहूर रहा है।

  • अगस्त 2006 में राजधानी में 35 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।

  • एक ही दिन में सबसे ज्यादा 12 इंच बारिश 14 अगस्त 2006 को हुई थी।

  • इस साल भी अगस्त के बाकी दिन बारिश से भरे रहने की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alert-in-16-districts-including-rains-in-mp/article-31395

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.