- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में तीन सिस्टम से तेज बरसात, 18 जिलों में अलर्ट जारी
एमपी में तीन सिस्टम से तेज बरसात, 18 जिलों में अलर्ट जारी
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। प्रदेश पर एक साथ तीन सिस्टम असर डाल रहे हैं—एक मानसून ट्रफ उत्तरी और पश्चिमी हिस्से से गुजर रही है, दूसरी ट्रफ बीचों-बीच एक्टिव है और दक्षिणी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। इन वजहों से प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है।
गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 26 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
18 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, श्योपुर, नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, आगर-मालवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
औसत से ज्यादा बारिश
16 जून को मानसून की आमद के बाद से अब तक प्रदेश में 33.1 इंच औसत बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 27 इंच ही होनी थी। यानी 6.1 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। अब तक प्रदेश की सामान्य बारिश का 89% पूरा हो चुका है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए