मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में भी बरसात शुरू होगी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मौसम ने अचानक रुख बदला है और राज्य के जबलपुर सहित 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में इन जिलों में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से 13 अगस्त से बनने वाला लो प्रेशर एरिया भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी वर्षा का प्रभाव लाएगा।

कहां-कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 13 अगस्त से दक्षिणी जिलों में बारिश बढ़ेगी, जबकि 14 अगस्त को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर संभाग में तेज वर्षा हो सकती है।

पहले से बारिश का दौर जारी
सोमवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। छतरपुर के नौगांव में 2.3 इंच बारिश दर्ज हुई, वहीं दतिया, ग्वालियर, पचमढ़ी, दमोह, सतना जैसे इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों की राय
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक ट्रफ एक्टिव है। 13 अगस्त से एक नया लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है, जिससे 15 अगस्त से लगातार तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश का कोटा जल्द पूरा होगा
अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश के कारण कई जिलों का बारिश कोटा पूरा हो जाएगा। अब तक ग्वालियर सहित 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले अभी पीछे हैं।

एमपी में बारिश का आँकड़ा

  • गुना में सबसे ज्यादा 45.8 इंच बारिश हुई है।

  • निवाड़ी 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ 44 इंच, अशोकनगर लगभग 42 इंच बारिश दर्ज।

  • विदिशा, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर आदि में 30 इंच से अधिक पानी गिर चुका है।

  • इंदौर संभाग में बारिश कम रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में भी बरसात शुरू होगी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मौसम ने अचानक रुख बदला है और राज्य के जबलपुर सहित 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में इन जिलों में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से 13 अगस्त से बनने वाला लो प्रेशर एरिया भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी वर्षा का प्रभाव लाएगा।

कहां-कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 13 अगस्त से दक्षिणी जिलों में बारिश बढ़ेगी, जबकि 14 अगस्त को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर संभाग में तेज वर्षा हो सकती है।

पहले से बारिश का दौर जारी
सोमवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। छतरपुर के नौगांव में 2.3 इंच बारिश दर्ज हुई, वहीं दतिया, ग्वालियर, पचमढ़ी, दमोह, सतना जैसे इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों की राय
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक ट्रफ एक्टिव है। 13 अगस्त से एक नया लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है, जिससे 15 अगस्त से लगातार तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश का कोटा जल्द पूरा होगा
अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश के कारण कई जिलों का बारिश कोटा पूरा हो जाएगा। अब तक ग्वालियर सहित 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले अभी पीछे हैं।

एमपी में बारिश का आँकड़ा

  • गुना में सबसे ज्यादा 45.8 इंच बारिश हुई है।

  • निवाड़ी 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ 44 इंच, अशोकनगर लगभग 42 इंच बारिश दर्ज।

  • विदिशा, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर आदि में 30 इंच से अधिक पानी गिर चुका है।

  • इंदौर संभाग में बारिश कम रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alert-of-heavy-rain-in-11-districts-of-madhya-pradesh/article-30384

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.