27 जनवरी को महू में संविधान बचाओ रैली में जुटेंगे सभी कांग्रेसी मुख्यमंत्री और सासंद

INDORE, MP

27 जनवरी को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पूरी कांग्रेस का जमावड़ा महू में होगा. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 27 जनवरी से महू में अभियान की शुरुआत होगी. जय बापू जय भीम जय संविधान के इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, के वेणुगोपाल समेत पूरी सीडब्लूसी के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. अंबेडकर पर बयान के विरोध में कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर देश भर में संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता लोगों तक पहुंचेंगे. यात्रा 27 जनवरी को डॉक्टर अंबेडकर की जन्मस्थली महू में पहंचेगी. इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी जानकारी दी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, संविधान बचाओ यात्रा 27 जनवरी को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएगी. इस अवसर पर महू में कांग्रेस की पूरी (सीडब्ल्यूसी) कार्य समिति आ रही है. सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और सांसद इसमें पहुंचेंगे. राहुल गांधी प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे भी महू में उपस्थित रहेंगे.

जीतू पटवारी ने कहा, संविधान बचाने की भावना को लेकर बाबा साहब अंबेडकर जन्मस्थली महू से देश भर में एक साल तक संगठन मजबूत कैसे हो, विचारधारा मजबूत कैसे हो, संविधान की रक्षा कैसे हो? इसको लेकर कांग्रेस गांव-गांव, घर-घर तक दस्तक देगी. इस प्रोग्राम की कैसे शुरुआत करें इसको लेकर तैयारी की जाएगी. गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का जो अपमान किया उस भावना को घर-घर लेकर जाएंगे. 27 जनवरी को राहुल गांधी प्रियंका गांधी सभी आएंगे.

उन्होंने कहा "भारतीय जनता पार्टी हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अवमानना करने का काम करती है. कांग्रेस गृहमंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग करती है. वहीं पटवारी ने ईडी छापे को लेकर कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार अपना शिकंजा कसती जा रही है. इसके चलते संविधान में निहित लोकतंत्र की मूल भावना खत्म होती जा रही है. इसीलिए कांग्रेस पार्टी देशभर में संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है."

पीथमपुर के आसपास की 20 किलोमीटर की जमीन में फैल चुका है जहर

वहीं पीथमपुर में भोपाल का यूनियन कार्बाइड कचरा जलाए जाने की कवायद पर जीतू पटवारी ने कहा "प्रदेश सरकार मैनिपुलेट कर रही है. कोर्ट का बहाना लेकर पीथमपुर इंदौर को जहर परोस रही है. यूनियन कार्बाइड के जलने के पहले ही वहां आसपास की 20 किलोमीटर की जमीन में जहर फैल चुका है. अगर कोई सरकार का अधिकारी कोई कबीना मंत्री, मुख्यमंत्री में सबको चुनौती देता हूं कि वह मेरे साथ चले. हम आसपास के 20 किलोमीटर के कुओं का पानी लें और उसकी लेबोरेटरी में जांच कर लें. यह बात मैं नहीं डॉक्टर बोल रहे हैं."

भाजपा का मद सर चढ़कर बोल रहा है. भाजपा अपने लोगों पर कार्रवाई नहीं करती

पटवारी ने कहा "भाजपा का मद सर चढ़कर बोल रहा है. भाजपा अपने लोगों पर कार्रवाई नहीं करती. देश का संविधान खतरे में है क्योंकि ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी संस्थाएं पिछले 10 साल से सत्ताधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं. 600 विधायक खरीदे बेचे गए और चौथे स्तंभ का नाम भी मोदी मीडिया पड़ गया. जजों की नियुक्ति में 136 पद सामान्य वर्ग के जबकि एक पद एसटी और एक ओबीसी का. इसलिए संविधान खतरे में है."

उन्होंने कहा "भोपाल में करोड़ों रुपये का सोना और 100 करोड़ रुपये नगद मिले. ईडी और लोकायुक्त जैसी संस्थाएं एक महीने में आरोपी का पता नहीं कर पाईं. चुनाव में मतदाता द्वारा दिए गए सत्ता पक्ष को पूर्ण समर्थन का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है. इसको लेकर अब आम जनता को ही विचार करना होगा."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

27 जनवरी को महू में संविधान बचाओ रैली में जुटेंगे सभी कांग्रेसी मुख्यमंत्री और सासंद

INDORE, MP

गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. अंबेडकर पर बयान के विरोध में कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर देश भर में संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता लोगों तक पहुंचेंगे. यात्रा 27 जनवरी को डॉक्टर अंबेडकर की जन्मस्थली महू में पहंचेगी. इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी जानकारी दी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, संविधान बचाओ यात्रा 27 जनवरी को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएगी. इस अवसर पर महू में कांग्रेस की पूरी (सीडब्ल्यूसी) कार्य समिति आ रही है. सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और सांसद इसमें पहुंचेंगे. राहुल गांधी प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे भी महू में उपस्थित रहेंगे.

जीतू पटवारी ने कहा, संविधान बचाने की भावना को लेकर बाबा साहब अंबेडकर जन्मस्थली महू से देश भर में एक साल तक संगठन मजबूत कैसे हो, विचारधारा मजबूत कैसे हो, संविधान की रक्षा कैसे हो? इसको लेकर कांग्रेस गांव-गांव, घर-घर तक दस्तक देगी. इस प्रोग्राम की कैसे शुरुआत करें इसको लेकर तैयारी की जाएगी. गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का जो अपमान किया उस भावना को घर-घर लेकर जाएंगे. 27 जनवरी को राहुल गांधी प्रियंका गांधी सभी आएंगे.

उन्होंने कहा "भारतीय जनता पार्टी हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अवमानना करने का काम करती है. कांग्रेस गृहमंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग करती है. वहीं पटवारी ने ईडी छापे को लेकर कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार अपना शिकंजा कसती जा रही है. इसके चलते संविधान में निहित लोकतंत्र की मूल भावना खत्म होती जा रही है. इसीलिए कांग्रेस पार्टी देशभर में संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है."

पीथमपुर के आसपास की 20 किलोमीटर की जमीन में फैल चुका है जहर

वहीं पीथमपुर में भोपाल का यूनियन कार्बाइड कचरा जलाए जाने की कवायद पर जीतू पटवारी ने कहा "प्रदेश सरकार मैनिपुलेट कर रही है. कोर्ट का बहाना लेकर पीथमपुर इंदौर को जहर परोस रही है. यूनियन कार्बाइड के जलने के पहले ही वहां आसपास की 20 किलोमीटर की जमीन में जहर फैल चुका है. अगर कोई सरकार का अधिकारी कोई कबीना मंत्री, मुख्यमंत्री में सबको चुनौती देता हूं कि वह मेरे साथ चले. हम आसपास के 20 किलोमीटर के कुओं का पानी लें और उसकी लेबोरेटरी में जांच कर लें. यह बात मैं नहीं डॉक्टर बोल रहे हैं."

भाजपा का मद सर चढ़कर बोल रहा है. भाजपा अपने लोगों पर कार्रवाई नहीं करती

पटवारी ने कहा "भाजपा का मद सर चढ़कर बोल रहा है. भाजपा अपने लोगों पर कार्रवाई नहीं करती. देश का संविधान खतरे में है क्योंकि ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी संस्थाएं पिछले 10 साल से सत्ताधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं. 600 विधायक खरीदे बेचे गए और चौथे स्तंभ का नाम भी मोदी मीडिया पड़ गया. जजों की नियुक्ति में 136 पद सामान्य वर्ग के जबकि एक पद एसटी और एक ओबीसी का. इसलिए संविधान खतरे में है."

उन्होंने कहा "भोपाल में करोड़ों रुपये का सोना और 100 करोड़ रुपये नगद मिले. ईडी और लोकायुक्त जैसी संस्थाएं एक महीने में आरोपी का पता नहीं कर पाईं. चुनाव में मतदाता द्वारा दिए गए सत्ता पक्ष को पूर्ण समर्थन का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है. इसको लेकर अब आम जनता को ही विचार करना होगा."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/all-congress-chief-ministers-and-mps-will-gather-in-the/article-7554

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.