कांवड़ यात्रा के दिन जबलपुर के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DEO ने ट्रैफिक और भीड़भाड़ को बताया वजह

Jabalpur, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 21 जुलाई को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह आदेश शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा।

जारी आदेश में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दिन लाखों श्रद्धालु सड़क पर पैदल यात्रा करते हैं, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी जाम और ट्रैफिक अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके परिजनों को परेशानी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

35 किलोमीटर की पैदल यात्रा में उमड़ती है भीड़

हर वर्ष सावन के महीने में जबलपुर में यह कांवड़ यात्रा बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित की जाती है। श्रद्धालु नर्मदा नदी से जल भरकर करीब 35 किलोमीटर पैदल चलते हुए खमरिया घाना स्थित शिवालय तक पहुंचते हैं, जहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान शहर के कई मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

DEO ने आदेश में जताई चिंता

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ऐसी स्थिति में छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश आवश्यक है। पहले भी इस यात्रा के दिन स्कूलों के बच्चे घंटों जाम में फंसते रहे हैं, जिससे माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को भी कठिनाई होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कांवड़ यात्रा के दिन जबलपुर के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DEO ने ट्रैफिक और भीड़भाड़ को बताया वजह

Jabalpur, MP

यह आदेश शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा।

जारी आदेश में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दिन लाखों श्रद्धालु सड़क पर पैदल यात्रा करते हैं, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी जाम और ट्रैफिक अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके परिजनों को परेशानी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

35 किलोमीटर की पैदल यात्रा में उमड़ती है भीड़

हर वर्ष सावन के महीने में जबलपुर में यह कांवड़ यात्रा बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित की जाती है। श्रद्धालु नर्मदा नदी से जल भरकर करीब 35 किलोमीटर पैदल चलते हुए खमरिया घाना स्थित शिवालय तक पहुंचते हैं, जहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान शहर के कई मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

DEO ने आदेश में जताई चिंता

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ऐसी स्थिति में छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश आवश्यक है। पहले भी इस यात्रा के दिन स्कूलों के बच्चे घंटों जाम में फंसते रहे हैं, जिससे माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को भी कठिनाई होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/all-schools-in-jabalpur-will-remain-closed-on-the-day/article-28177

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.