सारे गवाह पलट गए, पंचर वाला डटा रहा, 13 मौतों के जिम्मेदार ड्राइवर को मिली सजा

Gwalior, MP

ग्वालियर में 4 साल पहले हुए भीषण सड़क हादसे के जिम्मेदार बस ड्राइवर को 10 साल की सजा सुनाई गई.

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत के मामले में तमाम गवाहों ने किनारा कर लिया. लेकिन सड़क किनारे पंचर बनाने वाला संतराम अपने बयान पर कायम रहा. इसी बयान के चलते आखिरकार कोर्ट ने 13 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बस ड्राइवर सुखदेव सिंह को 10 साल की सजा से दंडित किया है.

बस की टक्कर से ऑटो सवार 13 लोगों की मौत

जब न्यायाधीश विवेक कुमार ने इस बस की शिनाख्त के लिए कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया तो उस समय भी संतराम ने बस की पहचान की और ड्राइवर सुखदेव सिंह को भी पहचाना. न्यायालय ने सुखदेव सिंह को इस दुर्घटना का जिम्मेदार मानते हुए सजा सुनाई. बता दें कि ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के चमन पार्क के पास 23 मार्च 2021 को यह हृदय विदारक दुर्घटना हुई थी. इसमें एक ऑटो में सवार 12 महिलाएं और ड्राइवर धर्मेंद्र राठौर की मौके पर ही मौत हो गई थी.

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा

मरने वाली सभी महिलाएं और ड्राइवर गरीब घरों से थे. महिलाएं स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाती थीं. मामले के अनुसार 12 महिलाएं दो ऑटो में सवार होकर रायरु की तरफ जा रही थीं. रास्ते में एक ऑटो खराब हो गया, उसकी सवारी भी दूसरे ऑटो में बैठ गईं. इसी दौरान बालाजी सर्विस की बस मुरैना से ग्वालियर की ओर आ रही थी. एक बाइक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस ऑटो से जा भिड़ी. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक धर्मेंद्र राठौर और महिलाओं मौके पर ही मौत हो गई थी.

बस हादसे के जिम्मेदार बस ड्राइवर को 10 साल की कैद

घटना के बाद बस का चालक सुखदेव सिंह मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुरानी छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में अभियोजन ने एडीजे विवेक कुमार की कोर्ट में चालान पेश किया गया था. शनिवार को ही बस को कोर्ट परिसर में बुलवाया गया था, जहां एक बार फिर गवाह संतराम ने बस और ड्राइवर की पहचान की. कोर्ट ने सुखदेव सिंह को अधिकतम सजा 10 साल की सजा से सुखदेव सिंह को दंडित किया है. सजा सुनाए जाने के बाद दोषी पाए गए ड्राइवर सुखदेव सिंह को केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है. ये जानकारी अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने दी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सारे गवाह पलट गए, पंचर वाला डटा रहा, 13 मौतों के जिम्मेदार ड्राइवर को मिली सजा

Gwalior, MP

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत के मामले में तमाम गवाहों ने किनारा कर लिया. लेकिन सड़क किनारे पंचर बनाने वाला संतराम अपने बयान पर कायम रहा. इसी बयान के चलते आखिरकार कोर्ट ने 13 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बस ड्राइवर सुखदेव सिंह को 10 साल की सजा से दंडित किया है.

बस की टक्कर से ऑटो सवार 13 लोगों की मौत

जब न्यायाधीश विवेक कुमार ने इस बस की शिनाख्त के लिए कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया तो उस समय भी संतराम ने बस की पहचान की और ड्राइवर सुखदेव सिंह को भी पहचाना. न्यायालय ने सुखदेव सिंह को इस दुर्घटना का जिम्मेदार मानते हुए सजा सुनाई. बता दें कि ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के चमन पार्क के पास 23 मार्च 2021 को यह हृदय विदारक दुर्घटना हुई थी. इसमें एक ऑटो में सवार 12 महिलाएं और ड्राइवर धर्मेंद्र राठौर की मौके पर ही मौत हो गई थी.

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा

मरने वाली सभी महिलाएं और ड्राइवर गरीब घरों से थे. महिलाएं स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाती थीं. मामले के अनुसार 12 महिलाएं दो ऑटो में सवार होकर रायरु की तरफ जा रही थीं. रास्ते में एक ऑटो खराब हो गया, उसकी सवारी भी दूसरे ऑटो में बैठ गईं. इसी दौरान बालाजी सर्विस की बस मुरैना से ग्वालियर की ओर आ रही थी. एक बाइक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस ऑटो से जा भिड़ी. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक धर्मेंद्र राठौर और महिलाओं मौके पर ही मौत हो गई थी.

बस हादसे के जिम्मेदार बस ड्राइवर को 10 साल की कैद

घटना के बाद बस का चालक सुखदेव सिंह मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुरानी छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में अभियोजन ने एडीजे विवेक कुमार की कोर्ट में चालान पेश किया गया था. शनिवार को ही बस को कोर्ट परिसर में बुलवाया गया था, जहां एक बार फिर गवाह संतराम ने बस और ड्राइवर की पहचान की. कोर्ट ने सुखदेव सिंह को अधिकतम सजा 10 साल की सजा से सुखदेव सिंह को दंडित किया है. सजा सुनाए जाने के बाद दोषी पाए गए ड्राइवर सुखदेव सिंह को केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है. ये जानकारी अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने दी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/all-the-witnesses-overturned-the-driver-responsible-for-13-deaths/article-8744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.